Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोली लगने से युवक की मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा पेंच

उत्तर प्रदेश में झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि नवाबाद थानाक्षेत्र की विश्वविद्यालय चौकी के पास एक युवक अनुराग यादव (23) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना स्थल से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। मामला हत्या और हादसे की बीच लटक गया है। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला आत्महत्या का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल करगुवा जी मंदिर के समीप रहने वाले अनुराग यादव के घर से गोली चलने की आवाज आई थी। आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही अनुराग के घर में चीख-पुकार मच गई। घायल अनुराग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

नौ दिन से लापता महिला का मिला कंकाल, पति व ससुर गिरफ्तार

वहां परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन घटनास्थल से एक अवैध तमंचा बरामद होने से मामला फंस गया है। पुलिस मामले की हर बिन्दु पर जांच कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण हो सकता है।

झांसी पुलिस लगातार अभियान चलाकर अपराधियों की धरपकड़ कर रही है और अवैध असलहों की तस्करी पर अंकुश लगा रही है बावजूद इसके ज्यादातर बदमाशों के पास से अवैध कट्टे बरामद होते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अवैध तमंचे कहां से आते हैं, यह बड़ा सवाल है।

Exit mobile version