Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेस-वे पर शव को 12 किमी तक घसीटती रही कार, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Dead Body stuck in car

Dead Body stuck in car

मथुरा। मथुरा जिले में दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक स्विफ्ट कार युवक के शव (Dead Body) को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते ले गई। मांट टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी तो सिक्योरिटी गार्ड भयावह नजारा देख हैरान रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, मथुरा के थाना मांट इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स कटाने के लिए एक स्विफ्ट कार रुकी। इसी बीच वहां खड़े टोलकर्मियों की नजर कार के पिछले हिस्से पर पड़ी, जहां शत-विक्षत शव (Dead Body) फंसा हुआ था। देखकर लग रहा था कि कई किलोमीटर दूर तक घिसटते रहने के कारण उसके चिथड़े-चिथड़े हो चुके थे।

यमुना एक्सप्रेस-वे कार के पीछे का नजारा देख दंग रह गए और उन्होंने कार को आगे बढ़ने से रोका। आनन-फानन में इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी शव की हालत देख हैरान हो गई।

डिवाइडर पर चढ़ी सपा सांसद की कार, बाल-बाल बचे एसटी हसन

सपी ग्रामीण त्रिगुण विशन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 106 पर जूता, मोबाइल और बॉडी के अवशेष पड़े मिले हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसा इसी जगह पर हुआ होगा।

पुलिस मृतक के शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि स्विफ्ट कार (DL12 CT2125) आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। फिलहाल मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं, कार चालक ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। उसका कहना है कि यमुना एक्सप्रेस-वे काफी कोहरे था। दुर्घटना किसी और वाहन से हुई होगी और शव उसकी गाड़ी में फंस गया होगा। फिलहाल पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के कारण पता लगा रही है।

Exit mobile version