• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषिकेश में ‘कल्याण’ शताब्दी विशेषांक का विमोचन, शाह और धामी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
21/01/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kalyan

Kalyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश | गीता प्रेस द्वारा ऋषिकेश में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ (Kalyan) और ‘आरोग्यांक’ (गुजराती संस्करण) के शताब्दी विशेषांक का विमोचन किया गया। यह आयोजन देश के प्रतिष्ठित संतों की उपस्थिति और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सान्निध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

इस अवसर पर  अमित शाह ने ‘कल्याण’ पत्रिका की ऐतिहासिक यात्रा को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पत्रिका केवल धर्म का प्रचार करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक ‘कल्याण’ (Kalyan) ने सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा और समय के साथ कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया, बल्कि समय को सही दिशा देने का काम किया।

अमित शाह ने गीता प्रेस, गोरखपुर की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था केवल एक प्रकाशन केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय हिंदू धार्मिक साहित्य के प्रसार का एक मजबूत सामाजिक और सांस्कृतिक स्तंभ है, जिसने पीढ़ियों को मूल्य, आस्था और संस्कार से जोड़े रखा है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की भी विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा ,  रेनू बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। संत समाज की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

शताब्दी विशेषांक का विमोचन न केवल एक पत्रिका की उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और विचारधारा की निरंतरता का भी सशक्त संदेश देता नजर आया।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी-नारी निकेतन की बदली तस्वीर

Next Post

कृषि भूमि और आवास स्थल आवंटन में यूपी ने प्राप्त किया सत्तर फीसदी लक्ष्य, भूमिहीन किसान हुए लाभान्वित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026
Anand Bardhan
Categorized

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम व भवाली-रातिघाट बाईपास का किया निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
CM Dhami
राजनीति

हेमवती नंदन बहुगुणा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री धामी

17/03/2026
Next Post
Farmers

कृषि भूमि और आवास स्थल आवंटन में यूपी ने प्राप्त किया सत्तर फीसदी लक्ष्य, भूमिहीन किसान हुए लाभान्वित

यह भी पढ़ें

Supreme Court

बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा, दिल्ली सरकार को SC की फटकार

02/12/2021
Murder

कुल्हाड़ी से मारकर की पति की निर्मम हत्या

03/03/2023
Ramlala

मृगशिरा नक्षत्र में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, जानें भक्त कब कर सकेंगे दर्शन

27/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version