Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कहां-कहां देगा दिखाई

Chandra Grahan

Chandra Grahan

साल 2024  का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) इसी महीने  लगने जा रहा है। इस दिन होला का पर्व भी है ऐसे में सवाल यह है कि क्या चंद्रग्रहण का असर होली पर भी पड़ने वाला है। आइए जानते हैं साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण कब लगेगा और कहां-कहां यह दिखाई देगा। चंद्रग्रहण वैसे तो एक वैज्ञानिक घटना है लेकिन, ज्योतिषीय दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व है।

आपको बता दें, साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)  25 मार्च को लगने जा रहा है। इस दिन होली का पर्व भी है। ऐसे में सभी के मन में सवाल उठा रहा है कि क्या चंद्रग्रहण का प्रभाव होली के पर्व पर भी पड़ेगा। जानकारी के लिए बता दें कि यह छाया चंद्र ग्रहण होगा। आइए जानते हैं चंद्रग्रहण का समय, महत्व और होली का प्रभाव।

चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) का समय

क्या होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)  का असर?

साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)  होली पर लगने जा रहा है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। जिसके असर निवेश आदि पर देखा जा सकता है। इस ग्रहण के प्रभाव से बिजनेस वर्ल्ड से कुछ हैरान करने वाली खबर आ सकती हैं। सभी राशियों के जातकों को अपने निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। वरना आपको नुकसान हो सकता है। दुर्घटना आदि की भी आशंका है इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। बता दें कि भारत में यह चंद्रग्रहण अदृश्य है इसलिए होली के पर्व पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा क्योकि, भारत में चंद्रग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) 

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर यह दिखाई देगा।

बता दें कि चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है। जबकि भारत में यह अदृश्य रहेगा तो इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा इसलिए होली का त्योहार बिना किसी विघ्न के मनाया जा सकता है। बता दें कि साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा।

Exit mobile version