Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुजरात में मुश्किल में फंसी ‘बीजेपी’ को ‘कांग्रेस’ ने दिया सहारा, AAP बोली- ILU-ILU

BJP election vehicle

BJP election vehicle

गांधींनगर। गुजरात में इस बार ‘मुश्किल’ में फंसी भाजपा की गाड़ी (BJP election vehicle) क्या कांग्रेस की मदद से ही बाहर निकलेगी? गुजरात में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच कथित ‘जुगलबंदी’ की ओर इशारा करते हुए एक वीडियो शेयर कर तंज कसा है।

AAP ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ”गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा जोर लगाती कांग्रेस.. ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी।”

दरअसल, प्रतिद्वंदी ‘आप’ ने गुजरात के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कथित ‘गठजोड़’ की ओर इशारा किया है। इस चुनाव के लिए ‘आप’  अब तक 176 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, अब तक बाकी छह सीटों द्वारका, भावनगर (पश्चिम), खंभालिया, मानसा, विसनगर और खेरालू पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।

MP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2020 का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

गौरतलब है कि 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दो चरणों में 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान होगा। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। 2017 के चुनावों में भाजपा ka 99 सीटों पर विजय मिली थी, जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें प्राप्त हुई थीं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।

Exit mobile version