Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान, एसडीएम की सुरक्षा में थे तैनात

Suicide

Suicide

संभल। जिले के कोतवाली संभल क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे सिपाही रजत गिरि  ने मंगलवार को फंदे से लटक कर जान (Suicide)  दे दी। वह बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सैदपुर के रहने वाले थे। संभल एसडीएम न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे थे।

रजत गिरि ने मंगलवार की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या करने का मैसेज किया था। परिजनों ने दोपहर के समय मैसेज देखा तो संभल आ पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। शाम को चार बजे करीब पुलिस रजत के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस ने तोड़कर दरवाजा देखा तो रजत रस्सी के सहारे पंखे से लटके (Suicide)  हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। दादा ने बताया कि उनके पोते की पुलिस में वर्ष 2018 में भर्ती हुई थी। वर्ष 2021 में अमरोहा निवासी युवती से शादी की थी। पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बागपत जिले में तैनात है।

कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।  इसी से आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सिपाही की मौत की सूचना पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version