• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कितनी ही धमकी दे दो, भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही होगा: मोदी

Writer D by Writer D
11/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करौली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने एवं उसके परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार में डूबने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चाहे मोदी को कितनी ही घमकी दे दो लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी हैं।श्री मोदी ने गुरुवार को करौली में भाजपा प्रत्याशी इंदु जाटव के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो हमारा घोर विरोध करते है, परिवारवाद एवंं भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस जनता की मजबूरियों में भी मुनाफा ढूंढ रही है। श्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, इसलिए इंडिया गठंबधन के लोग मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। देश में एक तरफ मोदी कह रहे है कि भ्रष्टाचार बचाओं, दूसरी तरफ ये लोग कहते है कि भ्रष्टाचारी बचाओं और ये लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने निकले है मगर चाहे मोदी को कितनी ही धमकी दे दो लेकिन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गांरटी है।

उन्होंने (PM Modi)  कहा “आज गरीब का बेटा प्रधान सेवक हैं तो गरीब को परेशानी से मुक्ति मिली है और मेरा हर पल देश के नाम हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ईआरसीपी योजना को सौ दिन कार्यकाल में पास करवा दिया गया इसका लाभ भी प्रदेश के कई जिलों में होगा। उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर 30-40 सालों से राज्यों के बीच लड़ाई चल रही है जिससे पानी की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता लेकिन राजस्थान की ईआरसीपी का काम हरियाणा में भी भाजपा सरकार और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार होने से संभव हो सका है।उन्होंने कहा कि जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राजस्थान को जो पानी देना चाहिए था वह केनाल बनते ही दिया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पानी की मुसीबत से गुजर रहा है इससे वह अच्छी तरह समझ रहे हैं लेकिन कांग्रेस ने पानी में पैसा कमाने का पाप किया है जबकि भाजपा सरकार ने सेवा एवं जिम्मेदारी का काम किया है और आने वाले समय में देश में घर घर पानी पहुंचाया जायेगा, यह मोदी की गारंटी है और आपके सपने ही मेरा संकल्प हैं।

उन्होंने (PM Modi) कहा “आप सब जानते हैं कि मोदी आराम एवं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करता है क्योंकि मोदी के लक्ष्य बड़े हैं जो देश से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो युवाओं के नौकरी में भी लूट के मौके तलाशती हैं और राजस्थान में पेपरलीक इंडस्ट्री खड़ी हो गई है। मोदी ने गारंटी दी थी कि प्रदेश में भाजपा सरकार आयेगी तो पेपरलीक मामले के आरोपी जेल जायेंगे और आज मोदी की गारंटी पूरी हुई है।श्री मोदी ने कहा कि 60 साल सत्ता के कांग्रेस के पापों की लिस्ट लंबी हैं। उन्होंने राजस्थान की धरती से कांग्रेस का एक महापाप बताते हुए कहा कि यह महापाप राजस्थान के सम्मान एवं पहचान के साथ खिलवाड़ का हैं जिसमें वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण का गंदा खेल खेला गया हैं। तुष्टिकरण एवं भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिरा कर उनकी जमीन कब्जा की गई हैं। अयोध्या में राममंदिर के लिए कांग्रेस ने कैसी भाषा का इस्तेमला किया है और कांग्रेस सनातन को नष्ट करने की बात करती है ऐसे पाप को माफ नहीं किया जा सकता हैं।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर कहते है भारत कोई राष्ट्र नहीं हैं। कांग्रेस के लोग सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं और टुकड़े टुकड़े गैंग के पीछे सबसे पहले कांग्रेस खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुले देश की एकता के सामने सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं और जब मैं राजस्थान में कश्मीर की बात करता हूं तो वह कहते हैं कश्मीर में अनुच्छेद 370 का राजस्थान से क्या वास्ता हैं।उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस को बताना चाहते हैं कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता हैं, यह जानना है तो यहां के वीर जवानों के घर जाकर पूछों उनके गांव की मिट्टी बतायेगी कि क्या वास्ता हैं, वीर जवानों ने बलिदान दिया हैं, इस मिट्टी की समाधियां बतायेगी कि राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच संकुचित हो गई हैं।

उन्होंने (PM Modi) भारत के एक द्वीप को श्रीलंका को दे देने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे देश विरोधी कुकृत्य को ये लोग जायज ठहरा रहे हैं और कह रह रहे है उसमें कोई रहता नहीं हैं, यह इनकी मानसिकता हैं। इनके इरादे ही खतरनाक हैं।प्रधानमंत्री अपना भाषण राम राम सा से शुरु किया और कहा कि करौली बता रहा है कि चार जून 400 पार। इसके बाद कहा कि पूरा राजस्थान कह रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव को भारत के संकल्पो को नई ऊर्जा देने वाला बताते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिये और वह वर्षों तक गरीबी हटाओ का नारा देती रही है लेकिन मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया हैं। कांग्रेस ने किसानों को अपने हाल पर छोड दिया लेकिन भाजपा सरकार में करोड़ों किसानों को पीएम सम्मान निधि राशि मिल रही है। करौली में भी किसानों को यह राशि भेजी गई हैं। पहली बार इसी सरकार ने पशु धन की भी इतनी चिंता की है और करौली में 80 हजार से अधिक किसानों के डेढ़ लाख से ज्यादा पशुओं के टीके लगवाये हैं। मोदी सरकार द्वारा देश में पशुओं का टीककारण भी हजारों करोड़ रुपए खर्च कर किया जा रहा है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि राजस्थान को मोटा अनाज बाजारा जवार आदि (श्री अन्न) की पैदावर में सबसे आगे बताते हुए कहा कि पहले यहां मोटा अनाज के किसानों को कोई पूछता नहीं था। अब केन्द्र सरकार ने मिशन चलाया है और दूनिया को समझाया है मोटा अनाज है वह सूपर फूड है, उसका नाम श्री अन्न नाम से जाना जाने लगा है और पूरी दुनियां इसकी मांग रही है। उन्होंने कहा कि वह अमरीका दौरे पर गये तो अमरीका के राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में दिए भोज में हमारा मोटा अनाज था जो खुशी की बात हैं। उन्होंने कहा कि श्री अन्न दुनियां में नई जगह बना रहा है इसलिए इससे राजस्थान के किसानों का बहुत बड़ा लाभ होने वाला है।

बीते 10 वर्ष में भारत पहले की तुलना में कई गुना मजबूत: मोदी (PM Modi) 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि बीते 10 वर्ष में भारत को पहले की तुलना में उनकी सरकार ने कई गुना मजबूत बनाया है। श्री मोदी ने आज यहां आईडीपीएल के हॉकी मैदान में गढ़वाल मंडल के पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। आज भारत में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकियों को घर में घुस कर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि आज भारत में मजबूत सरकार है , इसलिए भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।

उन्होने कहा कि यह भाजपा की मजबूत सरकार ही है, जिसने सात दशक बाद जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 समाप्त करने का साहस किया।”, जिसने तीन तलाक के खिलाफ मजबूत कानून बनाया, यह भाजपा की सरकार ही है जिसने महिलाओं को संसद में आरक्षण दिया, जिसने सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। उन्होंने कहा कि ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं।

ऋषिकेश में मोदी ने कहा-आपको मेरा काम करना है, सबसे बोलना, आपको राम-राम कहा है…

श्री मोदी (PM Modi) ने विपक्षी कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि वह विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डालने थे, डाले। इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है। लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है।श्री मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।श्री मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने प्रण लिया है, हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना, हम सभी का दायित्व है।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया में योग की धूम नहीं थी तब भी विदेशों के लोग योग के लिए ऋषिकेश आया करते थे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश आकर हर कोई आनंद से भर जाता है। हमारा फोकस इस पर है कि देश के किसी भी हिस्से से उत्तराखंड के पर्यटन स्थल होना आसान होना चाहिए।

…जब मोदी बोले- मुझे क्षमा कीजिए आप शांत रहेंगे क्या ?

उन्होंने कहा कि आप सभी ही मेरा परिवार है। जिंदगी के महत्वपूर्ण कालखंड मैंने देवभूमि में बिताए हैं। मैंने देखा है कि गढ़वाल और कुमाऊं में महिलाओं का पूरा समय पानी, चारे के इंतजाम में खप जाता था। इसको देखते हुए हमने सस्ता सिलेंडर उनके घर में पहुंचाया।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष करीब 20 लाख यात्री केदारनाथ दर्शन के लिए आए। पिछले वर्ष 55 लाख से अधिक यात्रियों ने चारधाम की यात्रा की।श्री मोदी ने कहा कि पर्यटन बढ़ने का मतलब है, रोजगार के ज्यादा अवसर। इस विकास ने पलायन को बीते दिन की बात बना दिया है। उत्तराखंड के युवाओं ने एक हजार से अधिक स्टार्टअप दर्ज किए हैं। इन बातों से गर्व होता है।जनसभा को इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर, हरिद्वार से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और टिहरी प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, राज्यसभा सद्स्य कल्पना सैनी, नरेश बंसल, विभिन्न विधायक आदि उपस्थित रहे।

Tags: karauli newsLok Sabha NewsNational newspm modirajasthan news
Previous Post

कांग्रेस ने रामलला को बताया था काल्पनिक: सीएम शर्मा

Next Post

राम को काल्पनिक बताने वाले लोगों से राम निकल चुके: भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

फल-सब्जियों में जहर पर सख्ती, कीटनाशक अवशेषों की होगी जांच

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

राम को काल्पनिक बताने वाले लोगों से राम निकल चुके: भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

WhatsApp Ban

WhatsApp के इतने लाख यूजर्स का अकाउंट हुआ बैन, जानें पूरा मामला

16/07/2021
Maha Kumbh

महाकुम्भ में यूपी अग्निशमन विभाग ने जीरो जनहानि के साथ पाया अग्नि दुर्घटनाओं पर काबू

05/03/2025
Rahat Fateh Ali Khan

‘दुश्मनों ने जो चाहा नहीं हुआ…’, गिरफ्तारी की खबर पर राहत फतेह अली खान ने शेयर की पोस्ट

22/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version