• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों को देशद्रोही व उनका मजाक उड़ाने वाले देश भक्त नहीं : प्रियंका गांधी

Desk by Desk
10/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, सहारनपुर
0
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को किसान महापंचायत में ​केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा किसानों से अपील की है कि पीछे मत हटिए। प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस की सरकार आई तो कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है। सरकार सब कुछ बेचना चाहती है। उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता।

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है, जो किसानों के लिए नहीं अपने खरबपति दोस्तों के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि जिसने रेलवे बेच दिया, कई सरकारी उपक्रम बेच दिए। उस पर अब देशवासी भरोसा नहीं कर सकते हैं। गन्ना किसानों की बात करते हुए कहा कि किसानों का 15 हजार करोड़ रुपये भुगतान नहीं दिया गया, 16 हजार करोड़ में अपने लिए दो जहाज खरीद डाले हैं। 20 हजार करोड़ रुपए संसद भवन के सुंदरीकरण के लिए खर्च कर रहे हैं।

उन्होंने कहा तीनों कृषि कानून उस राक्षस की तरह हैं, जैसे राक्षस दुर्गम ने तबाही मचाई थी और फिर मां शाकंभरी ने लोगों का दुख दूर किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह किसानों और मजदूरों के साथ है, अब यह आंदोलन थम नहीं पाएगा।

असम विधानसभा चुनाव से पहले बस यात्राएं शुरू करेगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी ने कहा 1955 में जवाहरलाल नेहरू ने जमाखोरी के खिलाफ कानून बनाए थे। लेकिन इस कानून को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। अब इन नए कानूनों से सिर्फ ‘अरबपतियों’ को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अब ये किसानों की उपज की कीमत खुद तय करेंगे।

किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएँ बाँटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूँगी।

भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे। #JaiJawan_JaiKisan

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 10, 2021

खास बात यह है कि पंचायत में प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले ही जनसैलाब उमड़ा। पंचायत में किसानों की भीड़ देखकर कांग्रेस नेता गदगद हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासन ड्रोन से महापंचायत की निगरानी कर रहा है।

वहीं प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचकर सबसे पहले मत्था टेका। इस दौरान प्रियंका गांधी ने राजनीति में सफलता प्राप्त करने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना कर संकल्प लिया। इसके बाद वह ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह के लिए रवाना हो गईं। यहां हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस नेता इमरान मसूद रहे।

किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। चिलकाना में हुई किसान महापंचायत में कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, गाजियाबाद से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डोली शर्मा और प्रमोद कृष्णम व अन्य सन्त मंच पर पहुंच मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी ने जय जवान, जय किसान से अपनी महापंचायत की शुरुआत की। उन्होंने सुबह ट्वीट कर लिखा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

प्रियंका गांधी ने पंचायत के जरिये खूब सियासी तीर चलाए। इस दौरान उन्होंने किसानों की पीड़ा को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की। बता दें कि सहारनपुर जनपद में गत छह फरवरी से पांच अप्रैल तक धारा-144 लगा दी गई है। होली, गुड फ्राइडे, किसान आंदोलन, विभिन्न परीक्षाओं और अन्य घटनाक्रमों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

Tags: congressKisan andolanKisan MahapanchayatKisan mahapanchayat saharanpurKisan movementkisan panchayatkisan protestkisan protest newsLatest Saharanpur News in Hindipriyanka gandhipriyanka gandhi newsPriyanka Gandhi Vadrarahul gandhiSaharanpur Hindi Samacharsaharanpur kisan mahapanchayatSaharanpur newssaharanpur News in Hindisaharanpur panchayatUttar Pradesh Newsकिसान आंदोलनकिसान महापंचायतप्रियंका गांधीं
Previous Post

असम विधानसभा चुनाव से पहले बस यात्राएं शुरू करेगी कांग्रेस

Next Post

ममता बनर्जी , बोलीं- मैं जान दे दूंगी, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगी

Desk

Desk

Related Posts

Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य:

03/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के बाद किया एफआरआई का दौरा

03/11/2025
CM Yogi
Main Slider

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
10 people died in a road accident
Main Slider

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Next Post
ममता बनर्जी Mamta Banerjee

ममता बनर्जी , बोलीं- मैं जान दे दूंगी, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगी

यह भी पढ़ें

Rishabh Pant

‘मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं’, ऋषभ पंत ने हादसे के बाद किया पहला ट्वीट

16/01/2023
Life Imprisonment

किसान की हत्या के मामले में दो लोगों को उम्रकैद

12/02/2023
Biogas plant

खेतों की उर्वरकता बढ़ाने के लिए हुई है बायोगैस प्लांट की स्थापना

25/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version