Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 586 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Foreign exchange reserves

Foreign Exchange Reserves

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 75.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 586.08 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार में यह लगातार दूसरी साप्ताहिक बढ़त है।

इससे पहले 01 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 4.48 अरब डॉलर बढ़कर 585.32 अरब डॉलर पर रहा था।

ED की बड़ी सफलता, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में दो चीनी नागरिक गिरफ्तार

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 08 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 15 करोड़ डॉलर बढ़कर 541.79 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 56.8 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 37.59 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.50 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.18 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.52 अरब डॉलर रहा।

Exit mobile version