Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.78 अरब डॉलर बढ़कर पहुंचा 582 अरब डॉलर के पार

Foreign Exchange

Foreign Exchange

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12मार्च को समाप्त सप्ताह में 1.78अरब डॉलर बढ़कर 582.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पिछले सप्ताह में यह 4.25अरब डॉलर घटकर 580.29 अरब डॉलर पर आ गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार लगातार 12 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.40 अरब डॉलर बढ़कर 540.02 अरब डॉलर पर रही।

विमान में तकनीकी खराबी के चलते तीन बार लैंडिंग फेल, रोने लगे यात्री और फिर…..

इस अवधि में स्वर्ण भंडार 3.36करोड़ डॉलर बढ़कर 34.55 अरब डॉलर पर रहा।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20लाख डॉलर घटकर 4.96 अरब डॉलर

पर और विशेष आहरण अधिकार 40लाख डॉलर गिरकर 1.50 अरब डॉलर पर रहा।

Exit mobile version