Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश का विदेशी मुद्रा भंडार आठ करोड़ डॉलर बढ़कर पहुंचा 568 करोड़ डॉलर के पार

Foreign Exchange reserve

Foreign Exchange reserve

देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में करीब आठ अरब डॉलर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर 568 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गत शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से 7.78 अरब डॉलर बढ़कर 568.49 अरब डॉलर हो गया।

यह लगातार छठा सप्ताह रहा, जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढोतरी दर्ज की गयी है। इससे पहले 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 18.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 560.71 अरब डॉलर, 23 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.41 अरब डॉलर बढ़कर 560.53 अरब डॉलर , 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 3.61 अरब डॉलर बढ़कर 555.12 अरब डॉलर, नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.87 अरब डॉलर बढ़कर 551.51 अरब डॉलर पर तथा 02 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 545.64 अरब डॉलर पर रहा था।

राजस्थान: चूड़ी मार्केट में लगी भीषण आग, पांच करोड़ का सामान जलकर खाक

केंद्रीय बैंक ने बताया कि छह नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.40 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 524.74 अरब डॉलर पर पहुँच गया। स्वर्ण भंडार भी 1.32 अरब डॉलर बढ़कर 37.58 अरब डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि चार करोड़ डॉलर बढ़कर 4.68 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Exit mobile version