Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बुजुर्ग की हत्या कर शव नहर में फेंका, हत्यारोपी ममेरे भाई बहन गिरफ्तार

Killer arrested

Killer arrested

राजस्थान के बीकानेर जिले में छतरगढ़ थाना पुलिस ने एक अधेड़ की हत्या कर शव को इंदिरा गांधी नहर में डालने के आरोप में महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रतनलाल ने आज यहां बताया कि परमजीतसिंह जटसिख (50) की हत्या के आरोप में मनजीतकौर उर्फ रानी उर्फ जस्सू (45) और उसके ममेरे भाई कुलदीपसिंह (30) पुत्र छोटासिंह मजहबी सिख निवासी कोठा गुरु थाना भगताभाई, जिला बठिंडा(पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है।

योगी सरकार ने 17 आईएएस का किया तबादला, हाथरस के डीएम पर गिरीगाज

आरोपियों को आज अदालत में पेश करने पर पांच दिन का रिमांड मिला।

पुलिस ने बताया कि गत 21 दिसंबर की शाम को मनजीतकौर ने अपने ममेरे भाई कुलदीप के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से परमजीतसिंह की हत्या कर दी। उसके बाद शव कंबल में लपेट कर नहर में फेंक दिया।

Exit mobile version