Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष के चाचा की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत

The entire family was found dead

The entire family was found dead

हाथरस। सादाबाद थानाक्षेत्र के गांव बेदई में मंगलवार की बीती रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से 70 वर्षीय उदयवीर सिंह की मौत (Death) हो गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह के चाचा उदयवीर सिंह बेदई गांव में रहते थे। परिवार के मुताबिक, बीती रात को खाना खाने के बाद वह घर के बरामदे में सो गए। परिवार के अन्य सदस्य मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।

बुधवार की सुबह जब घरवाले जगे तो उदयवीर की लाश चारपाई पर खून से लथपथ देखकर परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य को एकत्र किया।

कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिवार से कोई भी जानकारी ठीक तरह से नहीं मिल पायी है। हत्या का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध है जांच की जा रही है।

Exit mobile version