• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं, यह सामूहिक यात्रा है : सीएम धामी

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के सपूतों के त्याग, कार्यों और गाथाओं की जानकारी युवा पीढ़ी को होना जरूरी है। देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वालों की याद में देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में स्नेहिल संस्था की ओर से आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यह बातें कहीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्नेहिल स्मारिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं है, यह सामूहिक यात्रा है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड का 4 जुलाई को मुख्य सेवक बनने के बाद से मेरा यह प्रयास है कि हमारे आन्दोलनकारियों और शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का विकास हो। इन 100 दिनों में प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर जन भावनाओं के हिसाब से राज्य सरकार कार्य कर रही है।

शहीद विपिन के पार्थिव शरीर पर सीएम पुष्कर ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्नेहिल संस्था की ओर से शहीदों और क्रांतिकारियों का कला एवं साहित्यिक गतिविधियों से स्मरण किया जा रहा है। यह एक सराहनीय प्रयास है। कला, साहित्य एवं संस्कृति मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, वैभवशाली और आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। देश में हर वर्ग को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द, महात्मा गांधी , भगतसिंह, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस, खुदीराम बोस, सरदार पटेल, रानी लक्ष्मीबाई, सावित्री बाई फुले कनकलता बरुआ जैसे अनेक आंदोलनकारियों एवं क्रांतिकारियों की पेंटिंग का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा नेता बलजीत सोनी, स्नेहिल संस्था के संरंक्षक डॉ. आर.बी. सिंह, चौधरी अवधेश कुमार, स्नेहिल संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, शशि, डॉ. राशि झा, डॉ. रामवीर सिंह, मंजुला सिंह, डॉ. चेतना पोखरियाल, डॉ. अलका मोहन शर्मा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: Amrit Mahotsavcm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

शहीद विपिन के पार्थिव शरीर पर सीएम पुष्कर ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Next Post

हवाई सफर पर लगी रोक हटी, 18 अक्टूबर से होगा उड़ानों का संचालन

Writer D

Writer D

Related Posts

Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

21/11/2025
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

21/11/2025
Daal ki Dulhan
Main Slider

बिहार की इस डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड, आज ही करें ट्राई

21/11/2025
Family Photo
धर्म

यहां लगाएं फैमली फोटो, घर में होगी खुशहाली की एंट्री

21/11/2025
Studying
Main Slider

पढ़ाई में नहीं लगता है बच्चों का मन, तो करें ये उपाय

21/11/2025
Next Post

हवाई सफर पर लगी रोक हटी, 18 अक्टूबर से होगा उड़ानों का संचालन

यह भी पढ़ें

CM Dhami paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

सीएम धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

02/10/2025
Skanda Shashthi

स्कंद षष्ठी व्रत आज रखा जाएगा, जानें मुहूर्त और पूजा की विधि

07/11/2024
Governor Bhagat Koshyari

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए राज्यपाल कोश्यारी

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version