• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी निकली ‘सिर तन से जुदा करने’ वाली धमकी, अपने ही जाल में फंसा डॉक्टर

Writer D by Writer D
18/09/2022
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
Doctor

The doctor had hatched a conspiracy for publicity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। पब्लिसिटी पाने के लिए गाजियाबाद में एक डॉक्टर (Doctor) ने शर्मनाक हरकत की। डॉक्टर का कहना था कि लोगों की सेवा करने के चलते उसे धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने वाट्सऐप पर कहा “गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा सिर तन से जुदा”। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसका खुलासा होने पर डॉक्टर की पोल खुली। मामला थाना सिहानी गेट क्षेत्र का है। यहां पिछले 24 साल से डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला (Doctor Arvind) प्रैक्टिस कर रहा है।

डॉक्टर के मुताबिक, एक सितंबर को अनजान शख्स ने उसे वाट्सऐप पर कॉल की। जिसे वह नहीं उठा पाया। फिर मैंने कॉल बैक की तो बात नहीं हो सकी। इसके बाद दो सितंबर को एक बार फिर कॉल आई। इस दौरान करीब पांच मिनट बात हुई। इसके ठीक बाद उसी नंबर से दूसरी कॉल आई और 21 सेकंड बात हुई।

डॉक्टर का दावा है कि इस दौरान कॉल करने वाले ने कहा, “हिंदू संगठन के लिए काम करना बंद कर दो। नहीं तो गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा सिर तन से जुदा” धमकी देने वाले ने अपना नाम स्टीवन ग्रांड बताया, उसके वाट्सऐप की प्रोफाइल फोटो नकाबपोश की थी।

दादी-पोती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दोनों की दर्दनाक मौत

खुद की रची इस साजिश के बाद डॉक्टर ने सबसे पहले एक परिचित मरीज को बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है। डॉक्टर के मुताबिक, वो अपने माता-पिता के नाम से धर्मार्थ क्लीनिक चलाता है। जिसमें एक दिन की दवा भी मुफ्त देता है। डॉक्टर अरविंद कई हिंदू संगठनों से जुड़ा है। इसमे यति नरसिम्हा नंद का संगठन भी है। डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला इस संगठन का बिहार और यूपी का प्रभारी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जैसे-जैसे मामले की परतें खुलती गईं, डॉक्टर अरविंद अपने ही बुने जाल में फंसता गया। इस घटना का साइबर सेल, एसओजी एसपी सिटी और थाना सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह साजिश रची गई थी। फर्जी सूचना देने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsghaziabad newsup news
Previous Post

दादी-पोती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, दोनों की दर्दनाक मौत

Next Post

घाटी में लौटी सिनेमा की रौनक, LG ने किया मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
multiplex cinema hall

घाटी में लौटी सिनेमा की रौनक, LG ने किया मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

साइबर सेल ने ठगी से पीड़िता के खाते में एक लाख वापस कराया

20/07/2021
भारत ने चीन को दी बड़ी चेतावनी India warns China

भारत ने चीन को दी बड़ी चेतावनी, आंतरिक मामलों में दखल देने से बाज आए

06/08/2020

दुश्मन की कमजोरी का पता लगाने के लिए बस इस एक चीज को करें फॉलो

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version