• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भक्ति या चमत्कार? 5 दिन तक मंदिर की परिक्रमा करता रहा कुत्ता, तबीयत नाजुक

Writer D by Writer D
17/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बिजनौर
0
The dog circled the temple for five days.

The dog circled the temple for five days.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर जिले के नंदपुर गांव के एक प्राचीन मंदिर में एक कुत्ता (Dog) चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इस कुत्ते ने लगातार 5 दिनों (120 घंटे) तक भूखे-प्यासे रहकर हनुमान जी और मां दुर्गा की परिक्रमा की। अब इस कुत्ते को ‘चमत्कारी’ मानकर लोग दूर-दूर से इसकी पूजा करने पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, यह कुत्ता (Dog) पिछले पांच दिनों से मंदिर परिसर में बिना कुछ खाए-पिए लगातार मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा था। थकान और कमजोरी के कारण जब कुत्ता निढाल होकर गिर गया, तो मंदिर कमेटी ने उसे सम्मानपूर्वक गद्दे पर लिटाकर रजाई ओढ़ा दी। देखते ही देखते यह बात पूरे इलाके में फैल गई और मंदिर में मेले जैसा माहौल बन गया।

मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

हैरानी की बात यह है कि मंदिर में उमड़ा जनसैलाब अब भगवान के साथ-साथ इस कुत्ते (Dog) की भी पूजा कर रहा है। श्रद्धालु कुत्ते के आगे मत्था टेक रहे हैं, प्रसाद चढ़ा रहे हैं और चढ़ावे के रूप में रुपये-पैसे भी दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस कुत्ते पर कोई दैवीय कृपा है, इसलिए वे इससे मन्नतें भी मांग रहे हैं। मंदिर के बाहर खिलौने और प्रसाद की दुकानें भी सज गई हैं।

डॉक्टरों ने शुरू की ‘फ्रूट थेरेपी’

लगातार भूखे रहने के कारण कुत्ते (Dog) की हालत काफी नाजुक हो गई है। उसने दूध और रोटी खाने से भी इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पशु चिकित्सकों (Veterinary Doctors) को बुलाया गया।

डॉ अश्वनी चित्रांश ने बताया- कुत्ते (Dog) ने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है, जिससे उसके शरीर में पानी और मिनरल्स की भारी कमी हो गई है। उसकी जान बचाने के लिए उसे ग्लूकोज, मल्टी-विटामिन की ड्रिप और फ्रूट थेरेपी दी जा रही है ताकि जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके।

फिलहाल, मंदिर में आस्था और अंधविश्वास के बीच की लकीर धुंधली पड़ती दिखाई दे रही है। विज्ञान जहां इसे कुत्ते की शारीरिक स्थिति और बीमारी से जोड़कर देख रहा है, वहीं भक्तों की भीड़ इसे साक्षात चमत्कार मान रही है।

Tags: up news
Previous Post

रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए हर जनपद में बनेंगे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’

Next Post

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

29/04/2026
Next Post
Virat Kohli and Kuldeep Yadav visited Mahakal temple.

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

हत्या के मामले में चार को उम्रकैद

17/02/2023

Omicron ने गुजरात में की एंट्री, देश में संक्रमितों की संख्या 78 हुई

16/12/2021

पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल, जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग

08/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version