Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद धराशाई, कई लोग झुलसे

Lightning

The dome of the temple collapsed due to lightning

आगरा। आगरा में मंगलवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। यहां तूफान के साथ तेज बारिश होने लगी। इसी बीच कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी। इसकी चपेट में आकर कई लोग बुरी तरह झुलस गए। उन्होंने गंभीर हातल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही बिजली एक मंदिर के ऊपर गिरी तो उसका गुंबद धराशाई हो गया।

फतेहपुर सीकरी व पिनाहट क्षेत्र में मंगलवार की शाम पांच बजे मौसम एकदम बदल गया। तूफान के साथ पानी की बौछारें पड़ने लगी। देखते ही देखते बारिश तेज हो गई। इसी बीच तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरी। मौसम बदलने के बाद खेतों पर काम कर रहे किसान व मजदूरों ने भागकर पेड़ों व आसपास झोपड़ियों में शरण ली।

मंदिर का गुंबद धराशाई

लाल दरवाजा स्थित प्राचीन पोखर के पास महादेव मंदिर स्थापित है। आकाशीय बिजली (Lightning) की चपेट में आने से मंदिर का गुंबद धराशाई हो गया। दीवारों में दरारें आ गईं। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उधर, प्रसिद्ध कैला देवी पदयात्रा भी जारी है। आकस्मिक वर्षा से आगरा से फतेहपुर सीकरी के बीच में पद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर उनके बचाव के लिए सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह पंडाल लगा दिए। जहां पद यात्रियों ने शरण ली।

किसान व मजदूर झुलसे

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के चौमाशाहपुर गांव निवासी में खेत में बलवीर सिंह सोगरवाल खेत में सरसों की कतराई करा रहे थे। आकाशीय बिजली गिरने से बलवीर व मजदूर नेत्रपाल, नहनू, मदन, वीरेन्द्र निवासीगण नगला रमले गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

दिल्ली दंगा मामले में 9 लोग दोषी करार, तीन साल पहले 53 की हुई थी मौत

इसके अलावा लाल दरवाजा में मन्दिर के पीछे बने एक घर की चौखट में बैठी पिंकी पत्नी अशोक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा नगला कौरई गांव सहित कई अन्य गांवों की तरफ तेज बारिश के साथ ओलों की भी बौछार आई। इससे आलू, गेंहू, सरसों, चना की फसल में भारी नुकसान हुआ है।

Exit mobile version