Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Yamunotri Dham

Yamunotri Dham

उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्थित यमुनोत्री धाम ( Yamunotri Dham) के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए थे।

आज मां यमुना के कपाट भी 12 बजे बंद हो गये। इसके बाद भैया दूज पर गंगा और यमुना अपने-अपने मायके में विराज हो जाएंगी। आज सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हुए हैं।

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, हजारों श्रद्धालु बने साक्षी

आज भैयादूज के पावन पर्व पर यमुनोत्री स्थित मां यमुना धाम के कपाट बंद हो गए। यहां से सोमेश्वर देवता की डोली के साथ यमुना की भोग मूर्ति खरशाली लायी जाएगी, जहां भैया दूज के पर्व पर यमुना की मूर्ति मंदिर में विराजेगी।

Exit mobile version