• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में पहाड़ तक रेल पहुंचने का सपना हो रहा है सच: सीएम धामी

Writer D by Writer D
06/08/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक रेल पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। राज्य के तीन स्टेशनों के पुनर्विकास की आज नींव रखी गई। यह राज्य के लिए सुखद अनुभव है।

रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) भी उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं।

 हर्रावाला Railwayस्टेशन में पुनर्विकास की आधारशिला  के मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और Chief Minister पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का कार्य तेजी से हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नए बदलते भारत विकास का प्रतिबिंब है। आज जिस प्रकार से ना केवल रेलवे बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है, वो अभूतपूर्व है। आज रेल आधुनिक हो रही हैं, सुविधाओं को विश्वस्तरीय किया जा रहा है, रेलवे स्टेशन मॉडर्न विजन के साथ विकसित किए जा रहे हैं। स्टेशनों के पुनर्विकास की स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाएगा जो अपने आप में एक सुखद अनुभव होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि,हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं और आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है। आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाया गया है वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ चुकी है। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। वर्तमान में देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है।

यूपी के 55 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, CM योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

उन्होंने (CM Dhami) ने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित के लिए 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशन हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं शामिल हैं, जिनका पुनर्विकास किया जाएगा। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि रेल लाइनों के विद्युतीकरण का काम भी पहली बार इतनी तेजी के साथ किया जा रहा है। 2014 तक 1350 किलोमीटर रेलवेलाइन का विद्युतीकरण हुआ था, लेकिन 2014 से अब तक यह आंकड़ा 6,565 किलोमीटर तक पहुंच गया है। वर्ष 2014 में देश में 1561 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बिछाए गए थे, जो 2023 में 5243 किलोमीटर हो चुके हैं।

इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, बृज भूषण गैरोला, सविता कपूर, पद्म प्रीतम भरतवाण और भारतीय रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: amrit bharat station yojnacm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Next Post

निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे ‘मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट’

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post
CM Nipun Bharat Associate

निपुण भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे ‘मुख्यमंत्री निपुण भारत एसोसिएट’

यह भी पढ़ें

STF

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

21/01/2022
maa durga

चैत्र नवरात्र में करें ये एक काम, मिलेगा आर्थिक लाभ

09/04/2024
Gang Rape

छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म

02/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version