• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपोत्सव में संगीत की धुन पर जमकर होगी आतिशबाजी, 5 किलोमीटर दूर से दिखेगा नजारा

Writer D by Writer D
25/10/2024
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या, धर्म
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशियों में इस बार अयोध्या नगरी दीपोत्सव 2024 (Deepotsav) के भव्य आयोजन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 30 अक्टूबर को होने वाले इस दीपोत्सव में विशेष रूप से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाएगा। राम की पैड़ी पर आयोजित यह दीपोत्सव (Deepotsav) हर साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक बनने जा रहा है, जहां आसमान में 600 फीट तक की ऊंचाई पर आतिशबाजी से सरयू नदी का आकाश जगमगाएगा।

पांच किलोमीटर दूर से भी देखी जा सकेगी आतिशबाजी

इस बार आतिशबाजी शो में पर्यटन विभाग द्वारा चुनी गई एक विशेष एजेंसी द्वारा पुराने सरयू पुल पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सिस कम्युनिकेशन के प्रमुख संजय सिंह ने जानकारी दी कि 30 अक्टूबर की शाम को पुराने सरयू पुल पर आतिशबाजी, लेज़र शो, फ्लेम शो और संगीत के संगम से भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी होगी, जो पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए 120 से 600 फीट की ऊंचाई तक आसमान में बिखरेगी। इस मनोहारी दृश्य को चार से पांच किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग देख सकेंगे। यह आतिशबाजी सरयू नदी की शांत लहरों पर चमकदार परछाइयों के साथ अद्भुत दृश्य उत्पन्न करेगी।

10 मिनट तक होती रहेगी आतिशबाजी

इस ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो में संगीत और आधुनिक तकनीकों का सुंदर मिश्रण होगा। संजय सिंह ने दावा किया कि इस शो को संगीत की धुन पर तैयार किया गया है, जो अयोध्या के दीपोत्सव (Deepotsav) को नए आयाम पर ले जाएगा। करीब 1500 मीटर लंबे क्षेत्र में फैले इस शो की अवधि लगभग 10 मिनट होगी। प्रदूषण मुक्त आतिशबाजी के साथ-साथ लेज़र और फ्लेम शो की चमक अयोध्या के दीपोत्सव को और भव्य बना देगी।

पारंपरिक और आधुनिक तत्वों के संयोजन से तैयार किया गया यह शो उन सभी के लिए एक नया अनुभव होगा, जो इसे देखने आएंगे। आयोजन के भव्यता को बढ़ाने के लिए 30 से अधिक प्रशिक्षित पेशेवरों की टीम दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है।

दीपोत्सव 2024 (Deepotsav) का आयोजन राम की पैड़ी पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 30 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम में 28 लाख दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के अनोखे रंग अयोध्या नगरी को प्रकाशमान कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव भव्यता, सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरण सुरक्षा के संदेश के साथ विशेष रूप से मनाया जाएगा, जिससे यह दीपोत्सव अयोध्या और पूरे देश के लिए यादगार बनेगा।

Tags: ayodhya newsdeepotsavDeepotsav 2024
Previous Post

महाकुंभ-2025: जीरो एनिमल जोन बनेगा महाकुंभ क्षेत्र

Next Post

त्योहारों में धर्मस्थलों, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों के पास, नदीघाटों पर न दिखे गंदगी: एके क्षरमा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

14/03/2026
Next Post
AK Sharma

त्योहारों में धर्मस्थलों, ऐतिहासिक व पर्यटक स्थलों के पास, नदीघाटों पर न दिखे गंदगी: एके क्षरमा

यह भी पढ़ें

murder

उधारी के विवाद में साथी की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला

10/05/2022
Hair

गर्मियों में बालों का रखें खास ख्याल, आज़माएं ये टिप्स

10/04/2025

मुख्यमंत्री धामी ने ने ज्वालापुर विधानसभा को दी सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात

11/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version