• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

29 मार्च को होगा विधान सभा अध्यक्ष का चुनाव, सतीश महाना को मिल सकती है कुर्सी

Writer D by Writer D
26/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Vidhansabha

UP Vidhansabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवगठित 18वीं विधान सभा के अध्यक्ष पद (Speaker of the Legislative Assembly) के लिये 29 मार्च को निर्वाचन कराने की तिथि निर्धारित की है।

विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है। इसके अनुसार राज्यपाल ने 29 मार्च को लखनऊ स्थित विधान सभा मंडप में दोपहर बाद तीन बजे विधान सभा अध्यक्ष पद के निर्वाचन का समय निर्धारित किया है।

अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये नवगठित विधानसभा का कोई भी निर्वाचित सदस्य 28 मार्च को दोपहर दो बजे से पूर्व किसी दूसरे सदस्य के नाम निर्देशन हेतु एक नाम निर्देशन प्रपत्र सम्यक रूप से भरकर प्रमुख सचिव, विधान सभा को प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन प्रपत्र प्रमुख सचिव, विधान सभा के कार्यालय कक्ष से प्राप्त किये जा सकेंगे।

Speaker Of Uttar Pradesh Vidhansabha Will Be Elected On 29 March. - यूपी: 29  मार्च को होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, सतीश महाना को कुर्सी मिलना तय,  सूचना जारी - Amar Ujala Hindi ...

इसमें उप्र विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली, 1958 के नियम 8(4) के हवाले से स्पष्ट किया गया है कि नाम निर्देशित सदस्य तथा उसके प्रस्थापक व समर्थकों को नवानिर्वाचित विधान सभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करना अनिवार्य है।

डा. सक्सेना को योगी सरकार में मंत्री बननेे पर कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय ने दी बधाई

गौरतलब है कि राज्यपाल ने विधान सभा के अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिये शनिवार को प्रोेटेम स्पीकर के रूप में भाजपा के वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री को शपथ दिलायी। वह सोमवार और मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों को भी पद की शपथ दिलायेंगे।

सतीश महाना बन सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा में पूर्ण बहुमत के आधार पर यह तय है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्य को ही विधानसभा अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। पिछली 17वीं विधानसभा में 403 सीटों में सहयोगियों समेत 325 सीटें जीतने वाली भाजपा के हृदय नारायण दीक्षित विधानसभा अध्यक्ष चुने गये थे। इस बार दीक्षित को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था। भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठता के हिसाब से कई विधायक हैं, जिन्हें मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि कानपुर जिले के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार निर्वाचित सतीश महाना (Satish Mahana) को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

रमापति शास्त्री बने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, गवर्नर आनंदीबेन ने दिलाई शपथ

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पिछली भाजपा सरकार में सतीश महाना औद्योगिक विकास मंत्री थे, लेकिन इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है। पिछली सरकार में समाज कल्‍याण मंत्री रहे आठ बार के विधायक रमापति शास्त्री भी इस बार मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा सके। शास्‍त्री भी आठ बार के विधायक हैं और वरिष्ठता क्रम में उन्हें भी मौका मिल सकता है।

Tags: Lucknow NewsSatish MahanaSpeaker of the Legislative Assembly
Previous Post

IPL 2022: KKR का अजब आगाज, पहले ओवर में ही डलीं 9 गेंद

Next Post

शाखा विस्तार और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
mohan bhagwat

शाखा विस्तार और अनुशासन पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता : मोहन भागवत

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां को राहत, करोड़ो की धोखाधड़ी में मिली क्लीनचिट

26/10/2021

मुख्य सचिव ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

07/04/2022
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन पर 4 शुभ योग, इन अबूझ मुहूर्तों में बांधी जाएगा रक्षा सूत्र

21/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version