Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देश को तोड़ने वाले तत्वों को नहीं भूलना चाहिए, प्रदेश के विकास को बाधित किया : योगी

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में काशी क्षेत्र प्रभारी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

रक्षा मंत्री ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस पर निशाना साधा। तो वहीं, सीएम ने जिन्ना वाले बयान पर अखिलेश यादव और भाजपा सरकार में हुए विकास के बारे बताते हुए जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए। ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे। ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था।

गोंडा में बोले सीएम योगी- सपा सरकार में होते थे दंगे, भूख से मरती थी जनता

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, शामिल हुए। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और काशी क्षेत्र में आने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।

Exit mobile version