Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच मौतों का रहस्य! घर में मृत मिला परिवार, पूरे गांव में दहशत

The entire family was found dead

The entire family was found dead

श्रावस्ती: जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत (Dead) अवस्था में मिला। दंपती के साथ तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर जांच में जुटे हैं।

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलासपुर के मजरा लियाकतपुरवा में पांच शव मिलने के बाद से हड़कंप है। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। कई बार उन्होंने दरवाजा पीटा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ देर इंतजार करने के बाद छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। बेटी राबिया ने जब खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। मां ने बताया कि उनका बेटा सिरोज अली, उनकी पत्नी शहनाज के बीच पहले झगड़ा होता था, लेकिन अब झगड़ा नहीं होता था। मृतकों में एक डेढ़ साल के बेटे सहित दो बेटियां शामिल हैं।

रोजअली ( 35) पुत्र शमशूल हक, शाहनाज (30) पत्नी रोज अली, तबस्सुम (06) पुत्री रोज अली, गुलनाज (04) पुत्री रोजअली और मोइन (02) पुत्र रोज अली की मौत हुई है।

Exit mobile version