Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रंगदारी मांगने वाला दबंग हत्थे चढ़ा, व्यापारी की करी थी बेरहमी से पिटाई

arrested

प्रसपा नेता गिरफ्तार

लखनऊ। मडिय़ांव पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर आरोपितों ने व्यापारी की जमकर पिटाई कर दी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि गौरभीट निवासी विवेक कुमार रावत व्यापारी हैं। 12 दिसबर को रितिक उर्फ टाइगर और उसके साथी शिवम पाण्डेय ने व्यापारी से रंगदारी की रकम मांग थी। पीडि़त ने रकम देने के लिए मना कर दिया था।

बस यही बात दबंगों को बुरी लग गई थी। दबंगों ने व्यापारी की बेरहमी से पिटार्ई कर दी थी और उसे जाति सूचक गालियां दी थीं। पीडि़त ने आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए थे।

होम्योपैथिक डॉक्टरों व कर्मचारियों को नहीं लग रही वैक्सीन,  अफसर नहीं दे रहे ध्यान

इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगा थे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे। आरोपित ऋिषि उर्फ नितिश कुमार रावत मूल रूप से फैजुल्लागंज मडिय़ांव का रहने वाला है।

Exit mobile version