Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

द फैमिली मैन 2 फेम समांथा अक्कीनेनी ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं

द फैमिली मैन 2 में समांथा अक्कीनेनी ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिका काफी पसंद की गई है। समांथा अक्कीनेनी तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। द फैमिली मैन 2 में वह मनोज वाजपेयी के साथ काम करती नजर आई थी। उनकी भूमिका नेगेटिव रोल में है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि बॉलीवुड के किस कलाकार के साथ वह काम करना चाहती हैं। इसपर समांथा अक्कीनेनी ने न तो सलमान खान, शाहरुख खान या आमिर खान का नाम लिया। उन्होंने राजकुमार राव के काम की सराहना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह उनके काम से प्रभावित हैं।

थालापति विजय से प्यार कर बैठे हैं किंग खान, इंटरव्यू में किया खुलासा

समांथा ने यह भी कहा कि राजकुमार राव बहुत ही मजेदार फिल्में करते हैं। वह राजकुमार राव के काम की प्रतीक्षा करती हैं। समांथा अक्कीनेनी ने आगे कहा कि वह राजकुमार राव के साथ काम करना चाहेंगी। अगर उनके पास कोई दमदार कहानी आएगी तो वह अवश्य काम करेंगी। राजकुमार राव पिछली बार फिल्म रुही में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा जाह्नवी कपूर की अहम भूमिका थी। दोनों ने पहली बार साथ काम किया था। इस फिल्म में वरुण शर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। बता दे राजकुमार राव कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। राजकुमार राव सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है।

 

Exit mobile version