Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आधार कार्ड बनाने के बहाने परिवार को बंधक बनाकर लूट

Stole

Stole

बागपत। बड़ौत नगर में शुक्रवार को आधार कार्ड के बहाने घर मे घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 1 लाख 78 हजार रूपए की लूट को अंजाम दिया। बदमाश सोने के जेवर भी लूट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे।

बड़ौत नगर के प्रसिद्ध व्यापारी व दिगंबर जैन समाज बड़ौत के उपाध्यक्ष धनेन्द्र जैन पुत्र सुल्तान जैन का मकान फूंसवाली मस्जिद के पीछे है। उनकी बड़ौली रोड पर हरक्यूलिस इंडस्ट्रीज के नाम से कढ़ाव बनाने की फैक्ट्री है। अपने मकान में निर्माण कार्य कराने के कारण धनेंद्र जैन इस समय नगर की बावली रोड पर सुभाष जैन के मकान में किराए पर रहते है।

शुक्रवार को धनेन्द्र जैन अपने मकान का निर्माण कार्य देखने गए हुए थे। उनकी पत्नी सुमन जैन के अनुसार दोपहर को किसी व्यक्ति ने उनका दरवाजा खट्खटाया। दरवाजा खोलने जाने पर दो युवक बाहर खड़े दिखाई दिए। युवकों ने कहा कि वह आधार कार्ड की जांच करने आए। ये बात कहकर मकान के अंदर घुस गए। दोनों पर संदेह होने पर सुमन ने उनसे पूछा कि किस विभाग से आए है तो बदमाशों ने पिस्टल और चाकू के बल पर सुमन, घरेलू नौकरानी, पुत्र अभिनव और पुत्रवधू अंजिल को बंधक बना लिया।

इसके बाद घर में रखे 1 लाख 78 हजार रूपए और 01 सोने की चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश घर से भाग गए। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। 1 बदमाश बावली रोड की तरफ को पैदल ही भागा। उसे लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पिस्टल दिखाकर फरार हो गया।

सूचना पर सीओ हरीश भदौरिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली है। सीओ का कहना है कि बदमाशो की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज निकाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमें लगा दी है। सर्विलेंस की मदद ली जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।

Exit mobile version