Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, दिल्ली समेत बड़े शहरों में कब देगा दिखाई?

Chandra Grahan

Chandra Grahan

इस साल 03 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। जोकि भारत में भी नजर आएगा। इसका सूतक काल भी भारत में मान्य होगा। इसलिए इस चंद्र ग्रहण का महत्व और भी अधिक हो गया है।

खगोलविदों के अनुसार, पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ने लगती है, तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान चंद्रमा जब धरती की छाया में पूरी तरह से ढक जाता है, तो चंद्रमा लाल दिखाई देने लगता है। इसे ही वैज्ञानिक ब्लड मून कहते हैं। आइए जानते हैं कि भारत में ब्लड मून कहां कहां और किस समय दिखाई देगा?

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) और सूतक काल का समय

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगी। शाम 4 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 32 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) होगा। शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम बजे से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। शाम 06 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर इसका सूतक लग जाएगा। जोकि ग्रहण के साथ समाप्त होगा।

भारत में कितनी देर नजर आएगा ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत के ज्यादातर शहरों में शाम 06 बजकर 20 मिनट पर नजर आने लगेगा। इस तरह देश के अलग-अलग हिस्सों में ग्रहण लगभग 20 से 25 मिनट तक दिखाई दे सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर चंद्र ग्रहण थोड़ा पहले भी नजर आ सकता है।

आसमान साफ रहने की स्थिति में कई जगहों पर ब्लड मून भी दिख सकता है। ये पूर्वोत्तर भारत में साफ नजर आ सकता है। वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में केवल अंतिम भाग ही दिखेगा।

इन बडे़े शहरों में ग्रहण के दिखने का समय

इस सभी स्थानों पर ग्रहण की समाप्ति शाम को 06 बजकर 46 मिनट हो जाएगी.

Exit mobile version