Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अयोध्या पहुंच नींव में लगने वाले पत्थरों की पहली खेप, संत समाज ने किया स्वागत

Ram

Ram Mandir

अयोध्या में राम मंदिर की नींव में लगने वाले पत्थरों की पहली खेप बुधवार को पहुंच चुकी है। मां विंध्यवासिनी के दरबार से राम की नगरी पहुंचे पत्थरों का संत समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 16 घन फुट के 30 पत्थर पहले चरण में आए हैं। 19 हजार पत्थरों को लाया जाना है। इन पत्थरों को राम जन्मभूमि परिसर में ही सुरक्षित रखा जाएगा। मिर्जापुर से खदानों से लाए गए बलुआ पत्थरों को रेडस्टोन कहा जाता है।

राम मंदिर की नींव के भराई का काम तेजी के साथ चल रहा है. लगभग 15 लेयर बुनियाद के भराई पूरी कर ली गई है। बुनियाद का काम पूरा होने के बाद इन पत्थरों को उपयोग किया जाएगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर माह से ही पत्थरों का उपयोग किया जाएगा। 4 फुट लंबे 2 फीट ऊंचे और 2 फीट चौड़े पत्थरों को राम जन्म भूमि परिसर में ही रखा जाएगा। इसके लिए विराजमान रामलला के पीछे अस्थाई कार्यशाला का निर्माण भी किया गया है। मिर्जापुर के खदानों से 19 हजारों पत्थरों की खेप अयोध्या आनी है जिनका इस्तेमाल मंदिर में किया जाना है।

मंदिर निर्माण की बुनियाद के लिए 42 लेयर की ढलाई होनी है। 15 लेयर बुनियाद का भरा जा चुका है। प्रत्येक प्लेयर 10 इंच मोटी रखी गई है। इसी तरीके की 42 लेयर बुनियाद को भरने में इस्तेमाल किया जाएगा। मिर्जापुर के चुनार खदान से बलुआ पत्थरों की खेप लेकर अयोध्या पहुंचे ट्रक चालक का भी अयोध्या के संतों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया है। संतों के स्वागत से अभिभूत ट्रक ड्राइवर ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य का विषय है कि हम भगवान रामलला के मंदिर में लगने वाले पत्थरों की खेप लेकर अयोध्या पहुंचे हैं। ट्रक ड्राइवर अनिल ने बताया कि अगली खेप 2 से 3 दिन बाद फिर आएगी और इसी तरीके 19 हजार पत्थरों की खेप अयोध्या आनी है।

Exit mobile version