• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इस जिले में बन रही पहली काऊ सेंचुरी, इतने महीनों में बनकर होगी तैयार

Writer D by Writer D
04/04/2023
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर
0
Cow

Cow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की पहली काऊ सेंचुरी (Cow Sanctuary)  मुजफ्फरनगर जनपद स्थित पुरकाजी खादर क्षेत्र में बनाई जा रही है।  केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के अथक प्रयास से इस काऊ सेंचुरी की नींव रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस काऊ सेंचुरी की लागत में 64 करोड़ का खर्च आएगा।

काऊ सेंचुरी (Cow Sanctuary) में 5 हज़ार पशुओं की होगी केपिसिटी

बता दें कि पुरकाजी क्षेत्र के खादर में स्थित तुगलपुर कमहेड़ा गांव में बनाई जा रही उत्तर प्रदेश की पहली काऊ सेंचुरी का कार्य शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के अथक प्रयास से यह काऊ सेंचुरी बनने जा रही है। जिसके चलते खुद मंत्री संजीव बालियान ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चलाकर काऊ सेंचुरी के निर्माण कार्य को शुरू कराया।

मंत्री संजीव बालियान ने बताया कि तुगलपुर कम हेड़ा गांव में स्थित 130 एकड़ जमीन है। जिसमें से 40 एकड़ जमीन में काऊ सेंचुरी का कार्य आज से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस काऊ सेंचुरी को बनाने के लिए 64 करोड़ रुपए का टेंडर पास हुआ है और आशा जताई जा रही है कि 4 महीने में यह काऊ सेंचुरी (Cow Sanctuary) बनकर तैयार हो जाएगी।

इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है की इस काऊ सेंचुरी में लगभग 5 हज़ार पशुओं की केपिसिटी होगी। सवा सौ बीघा में शेड का कंट्रक्शन होगा। जिसमें बड़े-बड़े 18 शेड बनेंगे 150-150 मीटर के और बाकि जगह पशुओं के घूमने के लिए होगी। ये मिनिमम 5 हजार पशुओं की केपिसिटी का है। मुझे उम्मीद है की इस वर्ष के 2023 के अंत तक मुज़फ्फरनगर जनपद में एक भी गौवंश किसी सड़क या खेत में नहीं मिलेगा और किसान बिल्कुल आराम से रात में सो सकते है।

पहले चंदन गांव में बननी थी काऊ सेंचुरी (Cow Sanctuary) 

उन्होंने आगे कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट है अगर हम सबने मिलकर इसे कामयाब कर दिया तो हो सकता है देश के अन्य हिस्सों में, दूसरे जनपदों में इस तरह की काउ सेंचुरी देखने को मिले। देखिये अलग तरह का प्रयोग है, PPP मॉडल पर है, पब्लिक सरकार के साथ मिलकर खुद चलाएगी और मुझे उम्मीद है अगर हमने कामयाब कर दिया तो ये मोडल पुरे देश में मिलेगा। मुझे इसमें पुरे मुज़फ्फरनगर की जनता का सहयोग चाहिए, जिससे इसे कामयाब कर सकू।

AMU कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बता दें कि पहले पुरकाजी क्षेत्र के चंदन गांव में 70 हेक्टेयर जमीन पर यह काऊ सेंचुरी बनाई जानी थी, लेकिन किसी कारण से यह जमीन विवादों में पड़ गई थी। जिसके चलते इस जमीन पर कोर्ट का स्टे आ गया था। जिसको लेकर अब इस काऊ सेंचुरी को तुगलपुर कम हेड़ा गांव में बनाया जा रहा है।

Tags: cow sanctuarymujaffarnagar newsup news
Previous Post

AMU कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Next Post

गेटवे ऑफ इंडिया में पड़ी दरारें, मरम्मत में आएगा इतने करोड़ का खर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
CM Yogi holds a special meeting with entrepreneurs.
Main Slider

उद्यमियों ने रखीं मांगें, डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन, इंडस्ट्रियल लैंड को फ्रीहोल्ड करने का प्रस्ताव

31/01/2026
Veterinary pharmacists
उत्तर प्रदेश

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

31/01/2026
Next Post
Gateway of India

गेटवे ऑफ इंडिया में पड़ी दरारें, मरम्मत में आएगा इतने करोड़ का खर्चा

यह भी पढ़ें

केजीएमयू कर्मचारी परिषद ने स्थगित किया आंदोलन, मांगे पूरी होने का मिला आश्वासन

30/01/2021
vaccine in worlds

अप्रूवल हासिल करने वाली 9वीं वैक्सीन है कोवीशील्ड, कोरोना वैक्सीन का स्टेटस

30/12/2020
cm pushkar singh dhami

सीएम पुष्कर ने शहीद मेजर दुर्गा मल्ल को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि

25/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version