Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, महिला को लग चुकी थी वैक्सीन की दोनों डोज

Delta Plus variant

Delta Plus variant

मुंबई में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत दर्ज की गई है। बीएमसी के मुताबिक, मृतक महिला 63 साल की थी और वैक्सीन की दोनों डोज भी ले चुकी थी। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं थी। हालांकि, जानकारी मिली है कि महिला के फेफड़ों में संक्रमण था। वह कोरोना से संक्रमित होने के पहले से बीमार थी।

बताया जा रहा है कि महिला 21 जुलाई को संक्रमित हुई थी और 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बीएमसी को हाल ही में महिला की जीनोम सीक्वेंस रिपोर्ट मिली है, जिसमें महिला को डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है।

सबसे चिंता की बात ये है कि महिला के परिवार के 6 सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से दो में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों की हालत ठीक है। जबकि परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत 27वें दिन भी स्थिर, कच्चा तेल फिर नरम

महाराष्ट्र में अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट से 2 मौतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले रत्नागिरी में 80 साल की महिला की कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई थी। वह राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट से मौत का पहला मामला था. महिला अन्य बीमारियों से भी संक्रमित थी।

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के अब तक 65 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, मुंबई में अब तक 11 केस मिले हैं। डेल्टा प्लस वेरिएंट को भारत सरकार पहले ही वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुकी है।

Exit mobile version