Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

83 का पहला गाना ‘लहरा दो’ हुआ रिलीज, जगाया देशभक्ति का जज्बा

रणवीर सिंह स्टारर 83 से लेटेस्ट गाना ‘लहरा दो’ रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने देशभक्ति ट्रैक को एक वीडियो के साथ जारी किया है जो आपको अरिजीत सिंह की मधुर और भावपूर्ण आवाज के साथ प्रेरित महसूस करवाएगा। 83 में रणवीर सिंह को कपिल देव की भूमिका में दिखाया जाएगा जो भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह गाना अपने आप में एक इमोशनल राइड है जो आपको टीम इंडिया की भावनाओं और ’83 के क्रिकेट विश्व कप के माध्यम से उनकी यात्रा से रूबरू करवाएगा। कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज होने के बाद से, यह फिल्म एक हफ्ते से भी कम समय में 75 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के बाद से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। 83 में रणवीर सिंह को कपिल देव की भूमिका में दिखाया जाएगा जो भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है।

रणवीर सिंह फ़िल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की टीम संभालेंगी कटरीना-विक्की की शादी में सिक्योरिटी

फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।

Exit mobile version