Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ हुआ रिलीज

Akshay Kumar movie

अक्षय कुमार इंस्टाग्राम

नई दिल्ली| अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का पहला गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज हो चुका है। अक्षय ने बुर्ज खलीफा का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है- ‘साल का सबसे बड़ा डांस ट्रैक।’

‘बुर्ज खलीफा’ को शशि ने डीजे खुशी और निकिता गांधी ने साथ मिलकर गाया है। इसके साथ ही शशि ने गाने को कम्पोज भी किया है। वहीं गगन आहूजा ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर बजने वाली है शहनाई

बुर्ज खलीफा नाम का यह गाना एक पार्टी सॉन्ग है। गाने में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी अलग-अलग लोकेशन पर डांस कर रहे हैं। गाने के नाम के जैसे बुर्ज खलीफा के कई शॉट्स लिए गए हैं। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक 4.5 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। जिसपर 300 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं। गाने के रिलीज होते ही फैन्स लगातार कमेंट सेक्शन में तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है-ये गाना हिट है। एक दूसरे फैन ने लिखा है- ये साल का बेस्ट सांग है। एक अन्य फैन ने लिखा है- ये सबसे बड़ा पार्टी सांग होने वाला है।

फिल्म की स्टोरी की बाते करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में अक्षय ट्रांसजेंडर महिला का किरदार भी निभाते हुए दिखेंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अक्षय, लक्ष्मी का अवतार लेते हैं। अक्षय कुमार ट्रेलर में कहते हैं कि जिस दिन उनके सामने भूत आएगा वह चूड़ियां पहन लेंगे। इसके बाद उनके साथ अजीबो-गरीब चीजें होती हैं और एक दिन वह साड़ी और चूड़ी पहन लेते हैं। यह फिल्म राघव लॉरेंस द्वारा निर्देशित है जिसमें तुषार कपूर, शरद केलकर और अश्विनी कालसेकर भी हैं।

Exit mobile version