Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित : केशव मौर्य

Keshav Maurya

Keshav Maurya

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बहुत ही मजबूत संबंध हैं, जो कभी टूट नहीं सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अगले 25 वर्षों तक के लिए खाका खींच रखा है, तब तक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की दाल नहीं गलने वाली है। प्रदेश में सपा, बसपा व कांग्रेस की जमीन खिसक गई है।

2019 की तरह 2022 में भी बुआ-भतीजा एक हो जाएं तो भी अखिलेश की खुशियों का खाता खुलने वाला नहीं है। केशव ने कहा कि विकास में सबसे बड़े अवरोधक मुख्यमंत्री के रूप में यदि किसी का नाम लिया जाएगा तो वह अखिलेश का होगा। सपा सरकार में प्रयागराज में कई चौराहों पर लुंगी छाप गुंडे सक्रिय रहते थे।

EC आज 3:30 बजे कर सकता है पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान

उन चौराहों से बहन बेटियों का निकलना मुश्किल होता था। लेकिन अब वहां परिस्थितियां बदली हैं। बेटियां सुरक्षित हैं। जनता में विश्वास बना है कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश का भविष्य सुरक्षित है।

Exit mobile version