• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरियों से भरा ट्रक लूटने वाले गैंग का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने हाइवे से सरिया भरे लूटने वाले ट्रक लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उड़ीसा से लूट कर लाया गया सरिया से भरा ट्रक बरामद किया है। साथ ही 6 लाख रूपये भी बरामद किये है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक, फर्जी नम्बर प्लेट व अन्य फर्जी बिल भी बरामद किये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया की 12 अगस्त को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फर्जी ट्रक नम्बर के कागजात लगाकर उड़ीसा ट्रांसपोर्ट, झारखण्ड के माध्यम से रूंगटा माईन्स लिमिटेड सुन्दरगढ़ उड़ीसा से रूंगटा ब्रान्ड का 32.460 टन सरिया ( कीमत करीब 17 लाख रूपये) को लोड कराकर रास्ते से माल को गायब कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में एसबीएचजी फर्म नैनीताल रोड, निकट कुदेशिया फाटक, बरेली के स्वामी शलभ गोयल निवासी प्रभातनगर बरेली द्वारा थाना प्रेमनगर पर धारा 420 / 406 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तों द्वारा अपने ट्रक पर जिस नम्बर प्लेट का प्रयोग कर घटना को अंजाम दिया गया था। वह नम्बर जनपद झांसी का था।

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया की इस सनसनीखेज घटना के अनावरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी कर घटना के खुलासे के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद एसपी क्राइम सुशील कुमार के पर्यवेक्षण मे क्राइम ब्रांच टीम और थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आज शास्त्री नगर तिराहा पर घटना कारित करने वाले गैंग के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से सम्बन्धित 20 टन सरिया व शेष बेचे हुए माल के 06 लाख 10 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक नम्बर यूपी 25 एटी 6453 (18 टायर), घटना में प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट (यूपी 93 सीटी 2496) तथा अन्य समान व कागजात बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त तसलीम ने पूछताछ में बताया कि मेरे पास राजू शर्मा की पार्टनरशिप में एक ट्रक यूपी 25 एटी 6453 है, जिसमें हमने मक्का भरवाकर ड्राईवर प्रेम सिंह उर्फ जगवीर सिंह पुत्र छम्मन सिंह नि० धीमरी, आजादनगर, थाना मझोला मुरादाबाद व राजू के भाई संजीव पुत्र रोशन लाल निवासी सूर्या ढाबा कस्बा व थाना किच्छा जनपद रूद्रपुर उत्तराखण्ड को न्यू जलपाईगुड़ी भेजा था परन्तु रास्ते में बारिश से भीगकर मक्का खराब हो गयी और हमे बहुत नुकसान हो गया। तब हमने नुकसान की पूर्ति करने के लिए योजना बनाकर अपने ट्रक पर एक फर्जी नम्बर प्लेट यू०पी० 93 सीटी 2496 लगाकर उड़ीसा ट्रांसपोर्ट, झारखण्ड के माध्यम से रूंगटा माईन्स लिमिटेड सुन्दरगढ़ उड़ीसा से रूंगटा ब्रान्ड का 32.460 टन सरिया (कीमत करीब 17 लाख) को क्राईम ब्रांच बरेली और थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी कर उड़ीसा से 32.460 टन सरिया लाकर बेचने वाले गैंग को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 20 टन सरिया व शेष बेचे माल के 06 लाख 10 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक, फर्जी नम्बर प्लेट व अन्य फर्जी बिल की बरामदगी की।

पुलिस ने इस मामले में तसलीम पुत्र बुन्दा निवासी ग्राम रिछौला किफायतुल्ला थाना नवाबगंज, बरेली और हाल निवासी ग्राम छिनकी थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड, राजू शर्मा पुत्र रोशनलाल शर्मा निवासी मोहल्ला सूर्या ढाबा, कस्बा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड और वामिक खान पुत्र खालिद खान निवासी ग्राम मण्डनपुर थाना बहेड़ी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया है। जबकि प्रेम सिंह उर्फ जगवीर सिंह पुत्र छम्मन सिंह निवासी धीमरी, आजादनगर, थाना मझोला मुरादाबाद और संजीव शर्मा पुत्र रोशनलाल शर्मा निवासी मोहल्ला सूर्या ढाबा, कस्बा व थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड फरार है। इस सनसनीखेज घटना के सफल खुलासे के लिए प्रेमनगर इंस्पेक्टर शीतांशु शर्मा ने काफी प्रयसाओ के बाद आख़िरकार मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की। वहीं घटना का अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Tags: barelliy newscrime news
Previous Post

शीतला धाम में बल्ब लगाते समय करंट लगने से पुजारी की मौत

Next Post

हैवान पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, एसएसपी से शिकायत

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post
rape

हैवान पिता ने किया बेटी से दुष्कर्म, एसएसपी से शिकायत

यह भी पढ़ें

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास, PM मोदी ने दिया नया मंत्र

15/08/2021
Uttar Pradesh Day

उत्तर प्रदेश दिवस: जानें पहले किस नाम से जाना जाता था उत्तर प्रदेश

24/01/2023
CM Yogi

मत करें चिंता, हर समस्या का कराएंगे समाधान: मुख्यमंत्री योगी

05/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version