Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय सेना की दरियादिली, रास्ता भटके चीनी नागरिकों की बचाई जान

भारतीय सेना की दरियादिली

भारतीय सेना की दरियादिली

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीना पर विवाद अब भी जारी है। लद्दाख सीमा पर चीन जहां दुश्मनी निभाने में लगा है वहीं भारतीय सेना ने मानवीयता का परिचय दिया है। भारत की दरियादिली का एक और उदाहरण उत्तरी सिक्किम देखने को मिला। यहां भारतीय सेना ने न सिर्फ तीन चीनी नागरिकों की जान बचाई बल्कि उन्हें खाना, ऑक्सीजन और गर्म कपड़े देकर उनकी मदद भी की।

17,500 फिट की ऊंचाई पर की मदद

जानकारी के मुताबिक, 3सितंबर को 2020 को 17,500 फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना को जैसी ही जानकारी मिली की खून जमा देने वाली सर्दी में तीन चीनी नागरिक फंसे हैं तो तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंची। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल थी।

सुशांत केस में NCB ने अब एक और आरोपी दीपेश सावंत को किया गिरफ्तार

भारतीय सेना ने तुरंत उन्हें मेडिकल सहायता दी। उनके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई, खाना और गरम कपड़े भी दिये।

इसके अलावा उनका उचित मार्गदर्शन किया गया जिसके बाद वे अपने गंतव्य पर चले गए।

चीनी नागरिकों ने आभार व्यक्त किया

इन तीन चीनी नागरिकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी। शून्य तापमान में उनके जीवन के खतरे को भांपते हुए भारतीय सेना के सैनिकों ने उन्हें अत्यधिक ऊंचाई और कठोर जलवायु परिस्थितियों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़ों सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की।

‘फीड इंडिया कैंपेन’ 5 महीने में बना 30 मिलीयन का सहायक!

भारतीय सेना ने उन्हें गंतव्य स्थल तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाया। इसके बाद वे वापस अपने देश लौट गए। चीनी नागरिकों ने अपनी त्वरित सहायता करने के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version