Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा के पीछे पड़ा भूत

madalsa sharma

मदालसा शर्मा भूत

नई दिल्ली| मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मदालसा ने अपना वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मदालसा ने हैलोवीन के मौके पर शेयर किया है। इस वीडियो में मदालसा के पीछे भूत नजर आ रहा है जो एक्ट्रेस के पीछे-पीछे घूमता है।

“The Kapil Sharma Show” पर अक्षय ने खोली कियारा आडवाणी की पोल

इस वीडियो को शेयर करते हुए मदालसा ने लिखा, जब आप हैलोवीन पर बहुत सारी हॉरर फिल्म देख लेते हैं।

बता दें कि मदालसा शर्मा ने मिथुन के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती के साथ शादी की है। मदालसा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। मदालसा शर्मा ने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिेटिंग’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। इन दिनों मदालसा टीवी शो अनुपमा में नजर आ रही हैं। शो में मदालसा, काव्या झवेरी का किरदार निभा रही हैं जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version