Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

युवती से दुष्कर्म कर लटकाया फंदे पर, मौसेरे भाई पर लगा आरोप

rape

rape

बांदा जनपद चित्रकूट के रैपुरा गांव में ब्याही 52 वर्षीय महिला शकुन्तला पत्नी सुनील सोनी लगभग 20 वर्ष से अधिक समय से उसके पति ने छोड़ दिया था। इसके बाद वह बिसंण्ड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ओरन वार्ड नम्बर 2 पीढ़ियन थोक में अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी लेकिन करीब 10 वर्ष पहले उसके माता-पिता की मौत हो गई थी।

उसके पास कोई आवास न होने से वह मांग कर अपना गुजारा करती थी। अक्सर पीढ़ियन थोक डेरी के बाहर चबूतरें में ही रात को सोती थी। रविवार की देर रात किसी ने आरसीसी रोड़ के एक बड़े टुकडे (पत्थर) से उसका चबूतरें पर ही बुरी तरह सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद पन्नी और उसकी साड़ी ओढाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए छानबीन में जुटी है।

इसी प्रकार एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 18 वर्षीय युवती बीते शनिवार की दोपहर को लापता हो गई थी। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहें थे।

शाम को उसी के बगल में रहने वाले मौसा के घर में युवती का शव फंदे पर लटका मिला। पिता का आरोप है कि मौसेरे भाई व गांव के एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version