Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रयागराज की महिमा देश दुनिया में विकसित हो : केशव मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार की शाम दारागंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास के लिए हम कृत संकल्पित हैं और इसकी महिमा देश दुनिया में विकसित प्रयागराज के रूप में हो, यह हमारा प्रयास हमेशा जारी रहेगा।

इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने स्वागत किया, राजेश निषाद ने स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया, सहसंयोजक योगेश ओझा झमाझम, अमित जौनपुरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचार पूजन आशीर्वाद से यज्ञ में पूर्णाहुति केशव मौर्या ने डाली। प्रखंड रामायण कीर्तन हवन पूजन आरती के साथ सम्पन्न हुआ।

अंत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने ‘प्रयाग कल और आज’ पुस्तक के बारे में जानकारी लिखित भेंट की। उपमुख्यमंत्री ने भंडारा का शुभारम्भ किया। स्वयं कार्यकर्ताओं संग प्रसाद खाकर सभी से जय श्री राम कर विदाई ली।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सुजीत नाथ योगेश्वर, फूल चंद दुबे, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, राजू पाठक, सुभाष वैश्य, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, राजेश पाठक, मधु चकहा, राजू श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों श्रद्धालु व भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version