Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अन्नदाताओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने सरकार प्रतिबद्ध : कमल

kamal patel

kamal patel

मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये सभी आवश्यक फैसले लिये जायेंगे, जिससे किसान लाभान्वित हो सकें।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज किसानों के प्रतिनिधि-मण्डल ने दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में कृषि मंत्री श्री पटेल से भेंट कर किसानों के हित में लिये गये फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए अभिनंदन किया।

सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव, गोलियां भी चली, कांग्रेस पर लगा आरोप

श्री चौधरी ने सरकार और कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर फैसले ले रही है। इससे बगैर माँग के ही किसानों की समस्याओं का स्वत: निराकरण हो रहा है।

Exit mobile version