• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफियाओं के पालनहार दे रहे हैं संविधान की दुहाई : सिद्धार्थ नाथ

Writer D by Writer D
09/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सत्‍ता में बैठ कर कानून को माफियाओं के पैरों तले रख देने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी को अब कानून और संविधान की ताकत का एहसास हो रहा है।

श्री सिंह ने शनिवार को कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल में गुंडों, माफिया, अपराधियों और उनके आकाओं को बता दिया है कि कानून की अहमियत क्‍या है।

समाजवादी विजय रथ यात्रा के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि साढ़े चार साल तक ड्राइंग रूम से राजनीति करने वाले अखिलेश कम से कम इस बहाने प्रदेश का विकास देख पाएंगे। उत्‍तर प्रदेश में लगातार हो रहे निवेश का नजारा देखेंगे। योगी सरकार के एक्‍सप्रेस वे, मेट्रो,एयरपोर्ट, उद्योग और रोजगार के साथ ही विकास की रौशनी में नहाए गांव, मजदूर और किसानों की खुशहाली भी देख सकेंगे।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता ने कहा कि सियासी औपचारिकता निभाने को अखिलेश और उनकी पार्टी यात्रा निकाल रही है। प्रदेश की जनता उनका चाल, चरित्र और चेहरा अच्‍छी तरह पहचानती है। सपा की पृष्ठभूमि रक्त रंजित है। एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कहा कि कन्नौज में बूथ कैप्चरिंग से रोके जाने को लेकर हुए विवाद में सपा सरकार बनने के बाद अखिलेश के इशारे पर सपा के एक कार्यकर्ता ने बूथ कैप्‍चरिंग का विरोध करने वाले युवक नीरज मिश्रा की हत्या कर दी थी।

सीएम योगी ने ब्रज व कानपुर क्षेत्र के भाजपा सांसदों, विधायकों को दी चुनावी टिप्स

सपा कार्यकर्ता नीरज मिश्रा का कटा हुआ सिर डिब्‍बे में रख कर सीएम आवास लाया और अखिलेश के सामने पेश किया था। ऐसा जघन्‍य अपराध करने वाले पर मुकदमा दर्ज कराने के बजाय तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने अपराधी को पीठ थपथपा कर विदा किया था । यह घटना किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए किसानों और लखीमपुर खीरी को लेकर ओछी राजनीति कर रहे हैं । लखीमपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शुभम मिश्रा और हरिओम मिश्रा की भी मौत हुई है। लेकिन ब्राह्मणों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाली सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों की कलई जनता के सामने खुल गई है। किसी के मुंह से मरने वाले ब्राह्मणों के लिए एक शब्द भी नहीं निकले हैं। सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और पीड़ित पक्ष पूरी तरह से संतुष्ट भी है।

Tags: Lucknow NewsSiddharth Nath
Previous Post

मनीष गुप्ता हत्याकांड: फरार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये इनाम

Next Post

जल शक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर से की भेंट, विकास कार्यों पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगाः सीएम योगी

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा में करें ये अचूक उपाय, पैसों से भर जाएगा घर

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
Main Slider

2047 तक ‘वनवास’ पर रहेगा विपक्ष, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का एनकाउंटर जारी रहेगा: डिप्टी सीएम

26/05/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Next Post

जल शक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर से की भेंट, विकास कार्यों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

advocate vikas singh

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने एक्टर की मौत को बताया साजिशन हत्या

24/08/2020

कल्याण सिंह के नाम पर होगा लखनऊ कैंसर संस्थान और बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज

26/08/2021
class of 83 review

कैसी होगी भविष्य की मुंबई पुलिस, जानने के लिए देखिये क्लास ऑफ 83

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version