• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जगह तिल का है खास महत्व, लव लाइफ के मामले में होते है…

Writer D by Writer D
14/06/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
mole

mole

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न कहीं तिल (Mole) जरूर पाया या पाए जाते हैं। कुछ तिल जन्म के साथ ही होते हैं तो कुछ समय के साथ बन जाते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का भी अपना एक अलग मतलब होता है। किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर यदि होंठ (Mole On Lips) या फिर उसके आस-पास तिल हो तो वह लोगों का ध्यान बहुत जल्दी अपनी ओर खींचता है। खासतौर पर यदि किसी महिला के होंठ पर तिल हो तो ये बहुत ही आकर्षक (Attractive) लगता है। होंठो पर तिल शुभ और अशुभ दोनों तरह के होते हैं।

होंठ के बाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाओं को जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त नहीं होता है। लेकिन ऐसी महिलाएं बहुत जल्दी ही अपने स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर देती हैं।

होंठ के निचले हिस्से पर दाईं ओर तिल (Mole) का महत्व

जिन महिलाओं के होंठों के निचले हिस्से पर दाईं ओर तिल होता है, वे अपने काम में निपुण होती हैं इसी कारण ये अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय रहती हैं। समय के साथ आगे बढ़ना और चीजों को अपनाना इनकी प्रवृत्ति होती है। ये हर परिस्थिति में स्वयं को संभालाना अच्छे से जानती हैं। बात की जाए इनकी लव लाइफ की तो ये काफी रोमांटिक होती हैं।

निचले होंठ के बाईं ओर तिल (Mole) का महत्व

यदि किसी महिला के होठों के निचले हिस्से पर बाईं ओर तिल होता है तो वो अच्छे कपड़े पहनने और अच्छा भोजन करने का शौक रखती हैं। इसके साथ ही ऐसी महिलाएं अपनी चीजों को बहुत अच्छे से संभालकर रखती हैं। लव लाइफ की बात करें तो ये महिलाएं अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करती हैं और उनके साथ इनका व्यवहार सदैव अच्छा रहता है।

होंठ के ऊपर तिल (Mole) का महत्व

अगर किसी महिला के होंठों के ऊपर तिल हो तो वह बहुत बातूनी होती हैं। केवल इतना ही नहीं ये महिलाएं बहुत ही मधुर बोलती हैं जिससे लोग बहुत जल्दी इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। होंठ के ऊपर तिल विलासिता और कामुकता को दर्शाता है। इन महिलाओं को महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। ये महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में खूब परिश्रम करती हैं और उच्च अधिकारियों के पंसदीदा रहती हैं।

होंठ के ऊपर दाईं ओर तिल (Mole) का महत्व

जिन महिलाओं के होंठ के दाईं ओर के ऊपरी हिस्से पर तिल होता है, वो जीवनसाथी के मामले में बहुत भाग्यशाली होती हैं। वो जिन्हें पसंद करती हैं उनसे उन्हें बहुत प्यार मिलता है। ऐसी महिलाएं अपने लाइफ पार्टनर के लिए ईमानदार रहती हैं। उनके पार्टनर भी उनके लिए उतने ही ईमानदार रहते हैं। लेकिन जो लोग इन्हें पसंद नहीं होते, उनसे बात भी करना पसंद नहीं करतीं। ऐसी महिलाएं सुख-सुविधाओं भरा जीवन जीना पसंद करती हैं।

Tags: Astrology
Previous Post

इन दिशाओं में रख दें ये चीजें, घर में होगी धन की बरकत

Next Post

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

Writer D

Writer D

Related Posts

curly hair style
फैशन/शैली

कर्ली बालों पर ट्राई करें ये हेयर स्टाइल्स

28/05/2026
Gulab Jamun
खाना-खजाना

सूजी के नहीं ये गुलाब जामुन सबको बना देगा दीवाना, घर पर करें ट्राई

28/05/2026
Chicken Keema Paratha
खाना-खजाना

आज बनाएं चिकन कीमा पराठा, खाते ही मुंह से निकलेगा वाह

28/05/2026
Try home-made delicious pineapple lassi, you will get drunk after drinking
खाना-खजाना

आज बनाइए पाइनएपल लस्सी, पीकर हो जायेंगे मदहोश

28/05/2026
Bakrid Dessert
फैशन/शैली

बकरीद पर गेस्ट को परोसे ये कूल-कूल डेजर्ट, खाते ही जुबान पर घुल जाएगी मिठास

28/05/2026
Next Post

घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये बातें

यह भी पढ़ें

loot

बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी से बदमाशों ने की लूटपाट

14/01/2022
shot

चुनावी रंजिश के चलते वृद्ध की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

28/03/2021
CM Yogi

एक बार फिर प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार बननी तय: सीएम योगी

01/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version