• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री की रोकधाम के लिए दबिश और चेकिंग की जा रही

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay bhusreddy

sanjay bhusreddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश भर में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा निरंतर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर दबिश और चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर0 भूसरेड्डी ने बताया कि इस अभियान के दौरान आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है और लाइसेंसी दुकानों के स्टाक का सत्यापन किये जाने के साथ-साथ बार कोड और क्यू0आर0कोड का गहन परीक्षण किया जा रहा है।

श्री भूसरेड्डी ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश व उपायुक्त कानपुर प्रभार के मार्गदर्शन में 16 अगस्त, 2021 को जिला आबकारी अधिकारी, कन्नौज के नेतृत्व में जनपद के सदर तहसील के संदिग्ध ग्राम कुतलुपुर, महचन्दपुर दहलेपुर में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसको जब्त किया गया। मौके पर लगभग 100 किग्रा0 लहन को भी जब्त कर नष्ट कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई। इसके साथ ही अग्निहोत्री ढाबा, शिवा ढाबा, कन्नौज ढाबा,शिव शक्ति ढाबा की चेकिंग की गई।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई टेलीमेडिसिन सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक

इस कार्यवाही में रणविजय सिंह आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1 सहित जनपदीय स्टाफ मौजूद रहे। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री को रोकने के लिये इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

इसी प्रकार विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी जनपद जालौन एवं उप आबकारी आयुक्त झाँसी के कुशल निर्देशन में पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा कबूतरा डेरा उमरार खेड़ा में मय स्टाफ सहित दबिश दी गई। दबिश के दौरान 22 ली0 कच्ची शराब बरामद कर 1 अभियोग पंजीकृत किया गया।

आबकारी आयुक्त एवं जिला अधिकारी आजमगढ़ के दिए गए निर्देश के क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, क्षेत्र 4, क्षेत्र 6 व क्षेत्र 8 आज़मगढ़ मय आबकारी स्टाफ संदिग्ध स्थलो पर दबिश दी गई, दबिश में 06 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया, तथा संदिग्ध स्थलों के साथ ही आबकारी दुकानों का निरीक्षण भी किया गया।

उप आबकारी आयुक्त कानपुर प्रभार कानपुर के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी फर्रूखाबाद के निर्देश पर जनपद फर्रुखाबाद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत को आबकारी निरीक्षक नीरज तिवारी क्षेत्र 1 व सचिन त्रिपाठी क्षेत्र 3 मय स्टाफ द्वारा संदिग्ध ग्राम मेहरुपुर रावी थाना कमालगंज में दबिश दी गयी। मौके पर लगभग 30 ब0ली0 कच्ची शराब बरामद की गई एवं लगभग 100 कि0ग्रा0 लहन नष्ट कर 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम द्वारा पिपरगांव देसी शराब, नुसरतपुर देशी शराब, गदनपुर देवराजपुर देशी शराब व हरदेव नगर देशी शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

Tags: Lucknow Newssanjay bhusreddy
Previous Post

CM पुष्कर ने महिला स्वयं सहायता समूहों को दी बड़ी सौगात

Next Post

जनता के समर्थन से विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी बसपा : सतीश मिश्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Draupadi Murmu
Main Slider

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

03/11/2025
Draupadi Murmu
Main Slider

25 वर्षों की यात्रा के दौरान उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के प्रभावशाली लक्ष्य:

03/11/2025
CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र के बाद किया एफआरआई का दौरा

03/11/2025
CM Yogi
Main Slider

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास- सीएम योगी

03/11/2025
10 people died in a road accident
Main Slider

सड़क पर दौड़ती मौत ! डंपर ने 10 गाड़ियों को रौंदा, सड़क पर बिछ गई लाशें

03/11/2025
Next Post

जनता के समर्थन से विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी बसपा : सतीश मिश्र

यह भी पढ़ें

bigg boss 14

BB14: निक्की तंबोली पर फूटा सलमान का गुस्सा, बोली- मन कर रहा खुद को सिगरेट से जला लूं

02/02/2021
Corona vaccine

तीसरे ट्रायल के बाद कुछ महीनों में आ सकती है कोरोना वैक्सीन

23/08/2020
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में है जंगलराज: अखिलेश यादव

25/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version