युवा पत्रकार के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार की हत्या को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश चंद्राकर पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के हमने निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) एक टीवी पत्रकार थे। उन्होंने सड़क टेंडर को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसकी के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई और उसका शव ठेकेदार के यहां सेप्टिक टैंक में बरामद हुआ। वो नक्सलियों से जुड़ी रिपोर्ट के लिए भी जाने जाते हैं।

Exit mobile version