Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘Love you zindagi’ गाने पर झूमने वाली लड़की से रूठ गई जिंदगी

love you zindagi girl

love you zindagi girl

हॉस्पिटल में ‘Love you Zindagi’ गाने पर झूमने वाली कोरोना संक्रमित लड़की से जिंदगी हमेशा के लिए रूठ गई। वह इस दुनिया को छोड़ कर हम सबके बीच से चली गई।

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया में ‘लव यू जिंदगी’ गीत पर झूमती इस लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। लड़की कोरोना संक्रमित थी। इस लड़की का वीडियो ट्वटिर पर डॉ. मोनिका लांगेह ने शेयर किया था। डॉक्टर के मुताबिक वीडियो में दिख रही इस लड़की को अस्‍पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए वो कोविड एमरजेंसी वार्ड में एडमिट थी।

डॉक्टर ने बताया था कि कोरोना पीड़ित इस लड़की को एनआईवी (Non Invasive Ventilation) पर रखा गया था। लड़की की जिंदगी बचाने के लिए रेमडेसिविर और प्‍लाज्‍मा थेरेपी भी दी जा रही थी।

डॉ मोनिका लांगेह ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, ”यह लड़की मात्र 30 साल की है। कोरोना संक्रमित इस लड़की को आईसीयू बेड नहीं मिल सका है। हालत को संभालने के लिए इस लड़की को कोविड इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है। वह पिछले दस दिनों से यहां भर्ती है। सीखः जिंदगी में हालात कैसे भी उम्मीद मत खोना।”

जब वीडियो वायरल हुआ था तब डॉक्टरों ने बताया था कि लड़की की हालत सुधर रही है और उसे डिस्चार्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है। लेकिन, अचानक फिर से लड़की की तबीयत फिर से बिगड़ी और इस बार डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और वह हमेशा के लिए दुनिया को छोड़कर हमलोग से दूर, बहूत दूर चली गई।

Exit mobile version