Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाइक पर जा रहे लोगों के सामने रास्ते में आया शेर और फिर…

शेर

शेर

लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि तीन व्यक्ति अपनी धुन में बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे हैं। उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि आने वाला पल कैसा रहने वाला है। गांव की सड़क कच्ची है, जिसके दोनों तरफ झाड़ियां हैं। ऐसा लगता है मानो किसी जंगल का रास्ता हो। हालांकि, तीनों व्यक्ति रास्ते से आश्वस्त हैं कि रास्ता सुरक्षित है और किसी चीज़ से डरने की जरूरत नहीं है।

जबकि दूसरी तरफ से बड़ी मुसीबत उनकी ओर बढ़ रहा था। यह मुसीबत भयानक हो सकता था, लेकिन किस्मत की मेहरबानी से तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। जब वह तीनों व्यक्ति अपनी धुन में आगे बढ़ रहे थे। तभी सामने सिंह अपने बच्चों के साथ उनके सामने खड़ा हो गया। यह देख तीनों की बोलती बंद हो गई। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें और क्या न करें।

तभी चालक ने बाइक को मोड़ना चाहा, लेकिन पीछे वाले ने मना किया। सिंह भी उन तीनों का तमाशा देख रहा था। जबकि सिंह के बच्चे अपनी धुन में थे। इसके बाद एक चमत्कार हुआ और सिंह आगे बढ़ने के बजाय दाईं तरह मुड़ गया और बाइक सवार को रास्ता दे दिया। तब जाकर तीनों को सुकून मिला। इससे पहले उनकी सांसें अटक गई थी।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन 700 लोगों ने लाइक किया है।

जबकि कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं, जिनमें उन्होंने जंगल के राजा की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र दीपक ने लिखा है- ये पशुओं और गुजराती मनुष्यों की आपसी समझदारी का सुबूत है, जिसके कारण आज सौराष्ट्र के गिर वन में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। एक अन्य यूज़र अंगद ने लिखा है-ऐसी घटनाएं तो गिरि के जंगलों में आम हैं। हमारे लिए अद्भुत अवश्य हैं।

Exit mobile version