Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झूला झूलने की कोशिश कर रहा था नन्हा हाथी, फिर हुआ कुछ ऐसा…

चाहे इंसान हो या फिर जानवर एक मां का प्यार और उसकी देखभाल की तुलना संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है। सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन मां और उसकी ममता के अनगिनत उदाहरण देखने को मिल जाते हैं। मां अपने बच्चे को किसी मुसीबत से बाहर निकालने के लिए खुद को जोखिम में डालने से भी नहीं डरती है। इस बीच एक नन्हे हाथी और मां हथिनी का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपने बच्चे के लिए हथिनी के प्यार और चिंता दोनों को दर्शाया गया है।

दरअसल, एक नन्हे हाथी का पैर झूले में लगे टायर में फंस जाता है, जिससे वो परेशान हो जाता है और बार-बार अपने पैर को बाहर निकालने कोशिश करता है। आखिर में मां हथिनी अपने बच्चे की मदद करती है और तब जाकर वो बाहर निकल पाता है।

अर्जुन ने परिणीति को खास अंदाज में बर्थडे किया विश

वहीं, इस वीडियो को जो चीज अधिक मनमोहक बनाती है वो है झूले के प्रति मां की प्रतिक्रिया जो आपको भी वीडियो को देखने के लिए मजबूर कर देगी। वीडियो को अब तक 9,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और कई इसे काफी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। लोगों ने इस मनमोहक वीडियो को खूब पसंद किया और कमेंट के जरिये अपने रिएक्शन भी शेयर किये हैं।

बता दे कि, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी किसी पार्क में बने झूले के पास खेल रहा है। खेलते-खेलते अचानक उसका पिछला पैर झूले के टायर में फंस जाता है। पैर फंसने के बाद नन्हा हाथी बेचैन हो उठता है और खुद को बाहर निकालने की काफी कोशिश करता है, लेकिन काफी देर तक मशक्कत करने के बाद भी वो खुद को बाहर नहीं निकाल पाता है। थोड़ी देर बाद मां हथिनी उसके पास दौड़ती हुई पहुंचती है और अपने बच्चे के पैर को टायर से बाहर निकालने में मदद करती है।

Exit mobile version