• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगीराज में ‘घूंघट’ से निकलकर गांव की सूरत बदल रहीं महिला ग्राम प्रधान

Writer D by Writer D
25/07/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mahila gram pradhan

mahila gram pradhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मिशन शक्ति (Mission Shakti) के तहत प्रदेश की महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार गांवों के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला ग्राम प्रधानों (Mahila Gram Pradhan) को प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। मिशन शक्ति के तहत पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (पीआरआईटी) द्वारा वर्तमान में 25 जिलों में लगभग 3693 महिला प्रधानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

वहीं विभिन्न चरणों में प्रदेश की 26 हजार से अधिक महिला ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गांव को विकास से जोड़ने के साथ प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में उनकी अहम भूमिका निभाना है। इसके माध्यम से महिला ग्राम प्रधानों (Mahila Gram Pradhan) को न सिर्फ गांव की सूरत बदलने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति भी उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

मिशन शक्ति के तहत महिला ग्राम प्रधानों को बताये जा रहे उनके अधिकार

पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रशिक्षण के जरिये महिला ग्राम प्रधानों (Mahila Gram Pradhan) को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया जा रहा है ताकि वह घरेलू परिवेश तक सीमित न रहकर गांव की सूरत बदलने में अपनी भूमिका निभा सके। प्रशिक्षण में महिला प्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और पुरुषों की जगह स्वयं काम संभालने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।

Mahila Gram Pradhan

इसके साथ ही प्रशिक्षण में महिला जनप्रतिनिधियों की प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों, ग्राम सचिवालय की व्यवस्था, सचिवालय से जन सुविधा केन्द्र के संचालन की जानकारी दी जा रही है ताकि वह समझ सकें कि किस तरह से गांव के समग्र विकास का खाका तैयार करना है और फिर उसे कार्यरूप देने के लिए अधिकारियों के सामने किस तरह से पेश करना है। इसके साथ ही साथ सतत् विकास लक्ष्यों को उनके स्थानीयकरण द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से प्राप्त करना, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी सेवाओं की लगातार निगरानी को प्राथमिकता देने के लिए नेतृत्व कौशल के संबंध में भी जानकारी प्रदान की जा रही है।

महिलाएं गांव के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर होती हैं ज्यादा सजग

अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था काे मजबूत करने एवं महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्राय: यह देखा गया है कि महिलाएं गांव के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं और परिवार की सेहत को लेकर ज्यादा सजग रहती हैं।

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले

इसी सोच के साथ महिला ग्राम प्रधानों को इतना सशक्त बनाया जा रहा है ताकि वह पूरे गांव की सेहत, सुरक्षा और विकास का जिम्मा बखूबी निभा सकें। इसी उद्देश्य से पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने सेन्टर फॉर कैटेलाइजिंग चेन्ज (सी-3) के साथ हाथ मिलाया है ताकि पंचायती राज संस्थाओं द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा बुनियादी सेवाओं सहित स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता संबंधी सेवाओं की लगातार निगरानी को प्राथमिकता मिल सके। इसके लिए महिला ग्राम प्रधानों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता विषय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में दोनों संस्थाओं ने मिशन शक्ति के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया है। इस मॉड्यूल के मुताबिक प्रत्येक जिले में मास्टर ट्रेनर द्वारा महिला ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह भी दी जा रही जानकारी

प्रशिक्षण में मातृत्व एवं शिशु पोषण, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, कुपोषण व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है और निगरानी में ग्राम प्रधान की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि किस तरह से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दौरान पंचायत सदस्यों की उपस्थिति को सुनिश्चित कराया जाये। गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य संसाधनों, कार्यकर्ता और उनके कार्यों के बारे में प्रधान को पूरी जानकारी दी जा रही है।

Tags: Lucknow Newsmahila gram pradhanYogi News
Previous Post

मुखिया योगी के साथ खड़े हुए यूपी के आकांक्षात्मक जिले

Next Post

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
firing on property dealer
Main Slider

लखनऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

27/05/2026
Next Post
CM Yogi

वे औरंगजेब की याद में म्यूजियम बना रहे थे और हम शिवाजी की स्मृतियों को संजो रहे हैं: योगी

यह भी पढ़ें

Delhi capitals got opportunity to replace Mulani and Iyer in place of Akshar

दिल्ली कैपिटल्स में मिला अक्षर की जगह मुलानी और अय्यर की जगह जोशी को मौका

15/04/2021
curd bhindi

आज खाने में लाएं ट्विस्ट, दही वाली भिंडी बनाकर लगाएं स्वाद का तड़का

09/05/2024
beard

अपने चेहरे के आकार से जाने दाढ़ी की कौन सी स्टाइल करेगी आपको सूट

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version