Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमले करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

संतकबीरनगर। योगी सरकार (Yogi Government) कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Cabinet Minister Sanjay Nishad) पर हमले के मुख्य आरोपी मोहम्मदपुर कठार निवासी राधेश्याम यादव (Radheshyam Yadav) को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दुर्गा मंदिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आराेपी को जेल भेज दिया है। अभी भी तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

पिछले दिनों एक वैवाहिक आयोजन में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad)  के साथ स्थानीय लोगों के साथ कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की घटना कर दी थी। उनके नाक पर चोंट लग गई थी।

उनके पीएसओ (PSO) की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

Exit mobile version