Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुकान के अंदर महिला के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म

rape

rape

एक अधेड़ ने अपनी दुकान के अंदर मासूम बच्ची के साथ रह रही महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। महिला के पति ने जानकारी होते ही आरोपी को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार को शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

महोबा जनपद के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह नगर में एक किराए की दुकान लिए है। जिसमें वह पति के साथ चाय व गुटखा बेचकर परिवार का भरण पोषण करती है। वह अपनी मासूम बच्ची के साथ दुकान में थी। तभी दुकान मालिक दुकान के अंदर घुस आया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के पति ने आरोपी को पकड़कर मारापीटा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। मामला गंभीर है, लेकिन संदेहजनक है। आरोपी हिरासत में है। जांच उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version