• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बृजभूषण पर आरोप लगाने वाली नाबालिग ने बदला बयान, पिता ने कही ये बड़ी बात

Writer D by Writer D
07/06/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
Brij Bhushan Singh

Brij Bhushan Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan) बनाम पहलवान मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक तरफ साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है तो वहीं दूसरी तरफ यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने अपना बयान बदल दिया है। अपने बयान में पहले जहां नाबालिग महिला पहलवान ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था तो वहीं अब उसने बयान में बदलाव करते हुए कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने 164 के तहत दिए गए अपने पुराने बयान को बदल दिया है। बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan) पर पहले उसने जो यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे, वह नए बयान में नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह इस वक्त परेशान हैं और चाहते हैं कि उनके परिवार को अकेला छोड़ दिया जाए।

गुस्से के चलते की गई थी शिकायत!

महिला पहलवान के पिता ने आगे कहा कि उन्होंने केस गुस्से में आकर किया था। उन्होंने दावा किया कि तब बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने एशियाई चैंपियनशिप की चयन प्रक्रिया में पक्षपातपूर्ण फैसले लिए थे। इससे उनकी बेटी प्रभावित हुई थी। महिला पहलवान के पिता ने यह भी कहा कि जब पहलवान शुरू में विरोध पर बैठे तो शिकायत गुस्से के चलते की गई थी, क्योंकि उन्हें अब भी लगता है कि चयन प्रक्रिया में उनकी बेटी के साथ गलत व्यवहार हुआ था।

सर्टिफिकेट के साथ नहीं की गई छेड़छाड़

केस वापस नहीं लेने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्होंने केस तो वापस नहीं लिया है, लेकिन बयान नए सिरे से रिकॉर्ड कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी के प्रमाणपत्रों से कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है, उनकी बेटी नाबालिग है।

नाबालिग पहलवान ने लगाया था POCSO

बता दें कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। सात शिकायतकर्ताओं में एक नाबालिग पहलवान ने POCSO में शिकायत की थी। दो जून को कुश्ती की नाबालिग पहलवान का बयान पटियाला हाउस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद सीलबंद लिफाफे में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई कर रही संबंधित कोर्ट को यह बयान भेज दिया गया। कोर्ट में बयान के वक्त नाबालिग पहलवान के साथ उसके पिता और दादा दोनों मौजूद थे।

Tags: Brij Bhushandelhi newsNational newswrestler protest
Previous Post

बालासोर के बाद ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से कटकर 6 मजदूरों की मौत

Next Post

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 32 घंटों से रेस्क्यू जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार की पहल, आंबेडकर जयंती बनेगी सामाजिक न्याय और जनसशक्तीकरण का महापर्व

13/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

13/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

अप्रैल में जिला योजना बैठकें अनिवार्य, कुंभ-2027 कार्यों में तेजी के निर्देश

13/04/2026
CM Dhami
Main Slider

16 अप्रैल से संसद में ‘नारी शक्ति’ पर विशेष चर्चा, सीएम धामी ने जताई खुशी

13/04/2026
1912 helpline number
उत्तर प्रदेश

हेल्पलाइन 1912 बनी विद्युत उपभोक्ताओं का संबल, 2025-26 में करीब 99% शिकायतों का निस्तारण

13/04/2026
Next Post
borewell

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, 32 घंटों से रेस्क्यू जारी

यह भी पढ़ें

प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में, आर्मी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

27/08/2020
Farmer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से दो वृद्ध की कटकर मौत, गांव में मचा कोहराम

22/08/2021
Municipal Commissioner Anunay Jha

नगर आयुक्त अनुनय झा ने मल्टीलेवल जुबली पार्क का किया निरीक्षण

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version